टि्वटर पर ”डियर” शब्द की जंग में कूदे तेजस्वी

पटना : शिक्षा मंत्री द्वारा केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति इरानी को डियर शब्द से संबोधित करने को लेकर मंगलवार को टि्वटर पर जंग चला. इसमें उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव भी शामिल हो गये. पहले शिक्षा मंत्री जैसे ही टि्वटर पर अशोक चौधरी ने स्मृति इरानी को डियर शब्द से संबोधित किया, स्मृति इरानी ने […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | June 15, 2016 6:46 AM
an image
पटना : शिक्षा मंत्री द्वारा केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति इरानी को डियर शब्द से संबोधित करने को लेकर मंगलवार को टि्वटर पर जंग चला. इसमें उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव भी शामिल हो गये. पहले शिक्षा मंत्री जैसे ही टि्वटर पर अशोक चौधरी ने स्मृति इरानी को डियर शब्द से संबोधित किया, स्मृति इरानी ने त्वरित जवाब में कहा कि अशोक जी कब से महिलाओं के लिए डियर शब्द को प्रयोग करने लगे? भले ही अशोक चौधरी इसके लिए इरानी से माफी मांग लिया हो, पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने ट्वीट कर स्मृति इरानी से कहा कि प्रिय शब्द कब से आक्रमक शब्द बन गया है.
क्या यह एक दलित मंत्री के बाेलने के कारण तो ऐसा बन गया. एक अन्य ट्वीट में तेजस्वी ने इरानी को डियर से संबोधित करते हुए कहा है कि मैडम जी आपका बिहार में स्वागत है. यहां के ओबीसी जानना चाहता है कि आप असिस्टेंट प्रोफेसर व प्रोफेसर की नियुक्ति में कब आरक्षण देंगी.

Next Article

Exit mobile version