profilePicture

गांव की सरकार : किसी को मिला ताज, तो किसी को मात, उपमुखिया व उप सरपंच के लिए चुनाव का क्रम 30 जून तक

नकटा दियारा पंचायत उपमुखिया: श्याम बहादुर सिंह- सात वोट प्रतिद्वंद्वी: अनिल कुमार सिंह- छह वोट उपसरपंच: लालमोहन सिंह- नौ वोट प्रतिद्वंद्वी: एनके राय- छह वोट मरची पंचायत उपमुखिया: रविनेश कुमार- सात वोट प्रतिद्वंद्वी: रविंद्र सिंह- सात वोट उपसरपंच: सुनील कुमार- छह वोट प्रतिद्वंद्वी: राजकिशोर सिंह- चार वोट महुली पंचायत उपमुखिया: रामश्लोक सिंह- निर्विरोध उपसरपंच: लड्डू […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | June 28, 2016 6:58 AM
नकटा दियारा पंचायत
उपमुखिया: श्याम बहादुर सिंह- सात वोट
प्रतिद्वंद्वी: अनिल कुमार सिंह- छह वोट
उपसरपंच: लालमोहन सिंह- नौ वोट
प्रतिद्वंद्वी: एनके राय- छह वोट
मरची पंचायत
उपमुखिया: रविनेश कुमार- सात वोट
प्रतिद्वंद्वी: रविंद्र सिंह- सात वोट
उपसरपंच: सुनील कुमार- छह वोट
प्रतिद्वंद्वी: राजकिशोर सिंह- चार वोट
महुली पंचायत
उपमुखिया: रामश्लोक सिंह- निर्विरोध
उपसरपंच: लड्डू सिंह- आठ वोट
पटना : मुन्नी देवी फुलवारी प्रखंड की प्रमुख चुन ली गयी हैं. कुल 20 सदस्यीय पंचायत समिति में उन्हें 12 वोट हासिल हुए और उनकी प्रतिद्वंद्वी मन्ना देवी को आठ वोट मिले. इस तरह उन्होंने चार मतों से मन्ना देवी को पराजित कर प्रमुख की कुरसी हासिल कर ली. पटना सदर अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को प्रमुख, उप प्रमुख का चुनाव किया गया.
जिसमें निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम माधव कुमार सिंह ने चुनावी प्रक्रिया पूरी करने के बाद विजयी प्रत्याशी मुन्नी देवी काे प्रमाण पत्र देकर प्रमुख के पद पर चयनित घोषित किया. इसी तरह पंचायत समिति सदस्यों के बीच उप प्रमुख की कुरसी के लिए भी वोट डाले गये, जिसमें संजीत कुमार को जीत हासिल हुई. उन्हें कुल 13 वोट मिले और उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी विनोद कुमार को छह वोटों से हरा दिया. विनोद कुमार को कुल सात वोट हासिल हुए.
सदर एसडीएम ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया और दोनों पदों पर सोमवार को ही प्रमाणपत्र भी प्रदान कर दिया गया. इधर प्रमुख उपप्रमुख के साथ उपमुखिया और उप सरपंच के चुनाव की प्रक्रिया भी प्रखंडों में शुरू हो गयी है. सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कराने के बाद पंचायत समिति सदस्यों के बीच प्रमुख और उप प्रमुख का चयन किया जा रहा है. वार्ड सदस्यों के बीच से उपमुखिया और पंचों के बीच से उप सरपंच का चुनाव किया गया.
30 जून तक चलेगा चुनाव प्रक्रिया खत्म होने का दौर : प्रमुख-उप प्रमुख, उपमुखिया और उप सरपंच के लिए चुनाव का क्रम 30 जून तक चलेगा, क्योंकि हरेक प्रखंड में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की संख्या अधिक है.
एसडीओ ऑफिस में प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख के चुनाव और ब्लॉक ऑफिस में उपमुखिया और उप सरपंच के चुनाव के पहले नामांकन होगा. इसके बाद स्क्रूटनी होगी. इसके ठीक बाद मतपत्र की छपाई होगी और चुनाव की प्रक्रिया पूरी होगी. बैलेट बॉक्स में ही मत पत्रों पर मुहर लगाकर डालना होगा, गिनती के बाद विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होगी.

Next Article

Exit mobile version