गुरुगोविंद के नाम पर हो पाटलिपुत्र विवि : नंदकिशोर

पटना : वरिष्ठ भाजपा नेता सह लोक लेखा समिति के सभापति नंदकिशोर यादव ने पाटलिपुत्र एवं पूर्णिया विश्वविद्यालयों का नामकरण इतिहास पुरुषों के नाम पर करने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय का नामकरण गुरु गोविंद सिंह पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय एवं पूर्णिया विश्वविद्यालय का नामकरण फणिश्वर नाथ रेणु विश्वविद्यालय किया जाये. उन्होंने मुंगेर […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 3, 2016 6:34 AM
पटना : वरिष्ठ भाजपा नेता सह लोक लेखा समिति के सभापति नंदकिशोर यादव ने पाटलिपुत्र एवं पूर्णिया विश्वविद्यालयों का नामकरण इतिहास पुरुषों के नाम पर करने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय का नामकरण गुरु गोविंद सिंह पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय एवं पूर्णिया विश्वविद्यालय का नामकरण फणिश्वर नाथ रेणु विश्वविद्यालय किया जाये.
उन्होंने मुंगेर प्रमंडल में विश्वविद्यालय खोले जाने के लिए भी पहल करने का आग्रह किया है. विधानसभा में पेश बिहार राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2016 में पाटलीपुत्र एवं पूर्णिया विश्वविद्यालय के प्रस्ताव पर विचार रखते हुए नंदकिशोर यादव ने इस आशय का आग्रह किया है.

Next Article

Exit mobile version