मसौढ़ी में बंधक बना कर लूटी 11 लाख की संपत्ति

मसौढ़ी : थाना के वीर कुंवर सिंह काॅलोनी निवासी मोतिहारी जेल के जमादार राज कुमार सिंह के घर में दीवार फांद कर हथियार के साथ घुसे आधा दर्जन डकैतों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया. घर में मौजूद राजकुमार सिंह की पत्नी सुनैना देवी और उनकी बड़ी बहू संगीता देवी के हाथ-पैर बांध कर […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 13, 2016 6:25 AM
मसौढ़ी : थाना के वीर कुंवर सिंह काॅलोनी निवासी मोतिहारी जेल के जमादार राज कुमार सिंह के घर में दीवार फांद कर हथियार के साथ घुसे आधा दर्जन डकैतों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया. घर में मौजूद राजकुमार सिंह की पत्नी सुनैना देवी और उनकी बड़ी बहू संगीता देवी के हाथ-पैर बांध कर एक लाख 10 हजार नकद समेत करीब 10 लाख के गहने व साड़ी लूट लिये. जाते समय डकैतों ने महिलाओं और दो बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया .
इस दौरान अलमारी की चाबी नहीं देने पर अपराधियों ने संगीता के दोनों पुत्रों 10 वर्षीय आयुष राज और छह वर्षीय अयन राज की कनपट्टी पर पिस्तौल तान गोली मार देने की धमकी दी .
इसके बाद संगीता ने चाबी दे दी. इसके बाद डकैतों ने उसके शरीर के सारे गहने उतरवा लिये. जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में स्थित जमादार राजकुमार सिंह के घर में पीछे के रास्ते से हथियार के साथ आधा दर्जन डकैत घुस आये. डकैतों ने घर में मौजूद राजकुमार की पत्नी सुनैना देवी और उनकी बड़ी बहू संगीता देवी को अपने कब्जे ले तीन घंटों में सारा घर खंगाल डाला. घटना के वक्त घर में कोई मर्द नहीं था. पुलिस की माने तो घटना को अंजाम देने के पूर्व अपराधियों ने राजकुमार सिंह के घर की पहले रेकी की थी.
जब उन्हें इस बात की जानकारी मिली कि घर में कोई मर्द नहीं है, तो उनलोगों ने घटना को अंजाम दिया. इस संबंध में मसौढ़ी थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है .

Next Article

Exit mobile version