आज आयेंगे भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष

पटना. भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय अध्यक्ष बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार पटना आ रहे हैं. पार्टी की ओर से उनके जोरदार स्वागत की तैयारी की गयी है. प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मयूख ने कहा कि दोपहर 1 बजे पटना हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे . 3 बजे भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 2, 2016 6:34 AM
पटना. भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय अध्यक्ष बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार पटना आ रहे हैं. पार्टी की ओर से उनके जोरदार स्वागत की तैयारी की गयी है. प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मयूख ने कहा कि दोपहर 1 बजे पटना हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे . 3 बजे भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन किया जायेगा. हवाई अड्डे पर भी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जायेगा. वे आयकर गोलंबर पर जेपी मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे.

Next Article

Exit mobile version