भाजपा संकुचित विचारों की पोषक : सदानंद

पटना : प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री नागेन्द्र जी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है. यहां सभी धर्मों, वर्गों व जातियों की राजनीति होती है. कांग्रेस एक ऐसा राष्ट्रीय संगठन है जहां सभी धर्मों, वर्गों व जातियों […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 14, 2016 6:51 AM
पटना : प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री नागेन्द्र जी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है.
यहां सभी धर्मों, वर्गों व जातियों की राजनीति होती है. कांग्रेस एक ऐसा राष्ट्रीय संगठन है जहां सभी धर्मों, वर्गों व जातियों को उचित प्रतिनिधित्व सम्मान के साथ मिलता है. यहां कोई भी धर्म, वर्ग व जाति के लोग अपने आप को न तो उपेक्षित और ना ही तिरस्कृत महसूस करते हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा एक संकुचित विचारों की पोषक संगठन है, जबकि कांग्रेस भारतीय संस्कृति को आत्मसातकिये एक वृहद विचारों का पोषक संगठन है. भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री नागेंद्र जी ने कहा था कि भाजपा जाति की नहीं हिंदू की राजनीति करती है.

Next Article

Exit mobile version