आज से पर्यटन निगमकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

पटना : बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के कर्मचारी गुरुवार से नौ मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. इस कारण पर्यटन निगम की ओर से संचालित होटल, बस सेवा, रोपवे, लेजर शो आदि बंद रहेंगे. मिली जानकारी के अनुसार निगम में सालों से कार्यरत संविदा और दैनिक भोगी कर्मचारियों की विभिन्न मांगों की पूर्ति […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 15, 2016 2:08 AM
पटना : बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के कर्मचारी गुरुवार से नौ मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. इस कारण पर्यटन निगम की ओर से संचालित होटल, बस सेवा, रोपवे, लेजर शो आदि बंद रहेंगे. मिली जानकारी के अनुसार निगम में सालों से कार्यरत संविदा और दैनिक भोगी कर्मचारियों की विभिन्न मांगों की पूर्ति की मांग को लेकर बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम कर्मचारी संघ और पर्यटन निगम के प्रबंधन के बीच दो बार वार्ता हुई. लेकिन, कोई फैसला निकलने के बाद संघ ने 15 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है. बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम कर्मचारी संघ के महामंत्री लक्ष्मी कुमार ने बताया कि प्रबंधन के अड़ियल रवैये के कारण निगमकर्मी अपनी लंबित मांगों के पूर्ति के लिए हड़ताल पर जाने को बाध्य है.
ये हैं मुख्य मांगें
प्रबंधन की ओर से सेवा टूट के नाम पर चार कर्मचारियों को समान कार्य के बदले समान वेतन का लाभ दिया जाये
हाइकोर्ट की ओर से पारित आदेश के आलोक में जिनकी सेवा दस साल हो गयी हैं, उन्हें समान कार्य का समान वेतन दिया जाये
जिन कर्मचारियों की सेवा दस
वर्ष से कम है, उनके वेतन को वर्तमान संविदा के अनुरूप निर्धारित किया जाये
निगम में कार्यरत आंशिक कर्मचारियों का इपीएफ, इएसआइ आदि कटौती की जाये

Next Article

Exit mobile version