महिला उद्यमियों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी 24 से

पटना : बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआइए) व बिहार महिला उद्योग संघ की ओर से बीआइए परिसर में महिला उद्यमियों द्वारा उत्पादित सामान की तीन दिवसीय (24 से 26 दिसंबर) प्रदर्शनी लगेगी. यह जानकारी बीआइए के अध्यक्ष राम लाल खेतान और बिहार महिला उद्योग संघ की अध्यक्ष पुष्पा चोपड़ा ने संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन में […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 23, 2016 5:58 AM
पटना : बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआइए) व बिहार महिला उद्योग संघ की ओर से बीआइए परिसर में महिला उद्यमियों द्वारा उत्पादित सामान की तीन दिवसीय (24 से 26 दिसंबर) प्रदर्शनी लगेगी. यह जानकारी बीआइए के अध्यक्ष राम लाल खेतान और बिहार महिला उद्योग संघ की अध्यक्ष पुष्पा चोपड़ा ने संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन में दी.
इन्होंने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का उद्घाटन उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह करेंगे. खेतान ने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों के उत्पादों को बाजार में पहचान दिलाना है. साथ ही उन्हें बाजार उपलब्ध कराना है. साथ ही उद्यम स्थापित करने के इच्छुक महिलाओं को सरकार की नीतियों से भी अवगत कराया जायेगा.
पुष्पा चोपड़ा ने बताया कि प्रदर्शनी के दूसरे दिन महिला सशक्तीकरण एवं उद्यम विषय पर परिचर्चा आयोजित की जायेगी. इस मौके पर बिहार राज्य महिला विकास निगम की अध्यक्ष डाॅ एन विजयालक्ष्मी मौजूद रहेंगी. समापन समारोह में उद्योग विभाग के प्रधान सचिव डाॅ एस सिद्धार्थ मुख्य अतिथि होंगे. प्रदर्शनी में 23 स्टॉल लगाये जायेंगे. संवाददाता सम्मेलन में बीआइए के उपाध्यक्ष एकेपी सिन्हा, संजय भरितया, संध्या सिन्हा व बिहार महिला उद्योग संघ की बेबी झा, किरण रंजन, सुजाता जायसवाल व अनिता सिंह मौजूद थीं.

Next Article

Exit mobile version