बिहार में गर्मी का कहर, पटना का पारा पहुंचा 40.4 डिग्री सेल्सियस

पटना : बिहार में मौसम शुष्क रहने के साथ गया जिला में आज सबसे अधिक तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. पटना स्थित मौसम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश में आज गया जिला में सबसे अधिक तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीं प्रदेश की […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 26, 2017 10:48 PM

पटना : बिहार में मौसम शुष्क रहने के साथ गया जिला में आज सबसे अधिक तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. पटना स्थित मौसम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश में आज गया जिला में सबसे अधिक तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीं प्रदेश की राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

बिहार के अन्य प्रमुख जिलों भागलुपर और पूर्णिया में अधिकतम तापमान क्रमश: 41.2 और 36.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24.5 और 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने के साथ प्रदेश में अगले 24 घंटे के मौसम पूर्वानुमान में पटना, गया और भागलपुर में आमतौर पर आकाश के साफ रहने तथा पूर्णिया में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना जतायी गयी है.

Next Article

Exit mobile version