बिहार ने झारखंड को दिया अपना खजाना : भारती

पटना : प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह विधान पार्षद रामचंद्र भारती ने दिल्ली में नक्सलवाद की रोकथाम पर मुख्यमंत्रियों की बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के उस वक्तव्य की कड़ी आलोचना की है जिसमें उन्होंने कहा कि वामपंथी उग्रवाद झारखंड को बिहार से विरासत में मिला है. उन्होंने कहा कि बिहार बंटवारे के […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 9, 2017 7:02 AM
पटना : प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह विधान पार्षद रामचंद्र भारती ने दिल्ली में नक्सलवाद की रोकथाम पर मुख्यमंत्रियों की बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के उस वक्तव्य की कड़ी आलोचना की है जिसमें उन्होंने कहा कि वामपंथी उग्रवाद झारखंड को बिहार से विरासत में मिला है. उन्होंने कहा कि बिहार बंटवारे के परिणाम स्वरूप सारा खनिज पदार्थ से भरा खजाना झारखंड को मिला. इसके बावजूद रघुवर दास कह रहें है कि बिहार ने हमें विरासत में नक्सलवाद दिया. उन्होंने कहा कि बिहार-झारखंड के बंटवारे के बाद बिहार को अधिकतर बाढ़ पीड़ित क्षेत्र मिला.
इसके विपरीत मूल्यवान खनिजों के साथ-साथ सारा औद्योगिक क्षेत्र झारखंड को दे दिया गया. इसके लिए रघुवर दास को बिहार की आलोचना के बजाए उसका एहसानमंद होना चाहिए.

Next Article

Exit mobile version