आंधी से पेड़ गिरा, कई घंटे तक एनएच जाम
बाढ़ : मंगलवार की सुबह आयी तेज आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गये और घरों का नुकसान पहुंचा. दूसरी तरफ करीब पांच घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही. बाढ़ थाने के अचुआरा गांव के पास विशाल पेड़ गिर गया. इसके कारण वाहनों की आवाजाही ठप हो गयी. करीब चार घंटे बाद पेड़ […]
बाढ़ : मंगलवार की सुबह आयी तेज आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गये और घरों का नुकसान पहुंचा. दूसरी तरफ करीब पांच घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही. बाढ़ थाने के अचुआरा गांव के पास विशाल पेड़ गिर गया. इसके कारण वाहनों की आवाजाही ठप हो गयी. करीब चार घंटे बाद पेड़ को काटकर हटाया गया. इसके बाद रास्ता साफ हो गया. इस दौरान हजारों वाहन फंसे रहे.