प्रत्याशियों की जानकारी सार्वजनिक
दानापुर : राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों से जुड़ी सभी जानकारियों को सार्वजनिक किया गया. खगौल नगर पर्षद के निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर सुनील कुमार रंजन ने नगर पर्षद के 27 में से 24 वार्डों से चुनावी दंगल में उतरे सभी प्रत्याशियों से जुड़ी सभी जानकारियों को […]
दानापुर : राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों से जुड़ी सभी जानकारियों को सार्वजनिक किया गया. खगौल नगर पर्षद के निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर सुनील कुमार रंजन ने नगर पर्षद के 27 में से 24 वार्डों से चुनावी दंगल में उतरे सभी प्रत्याशियों से जुड़ी सभी जानकारियों को सार्वजनिक किया है.
उन्होंने बताया कि पर्षद के सभी वार्डों में में वार्ड स्तरीय बैनर लगाया गया है, जिसमें नगरपालिका आम निर्वाचन 2017 में प्रत्याशियों द्वारा दिये गये शपथ पत्र के अनुसार उनकी पहचान और अन्य जानकारी सार्वजनिक की गयी है.