किसान महापंचायत में किसान विरोधी नीतियों की आलोचना की
patna news: मसौढ़ी. बिहार संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में शहीद तिलका मांझी की 275वीं जयंती पर मंगलवार को डीएन कॉलेज के मैदान में राज्य स्तरीय किसान महापंचायत का आयोजन किया गया.
मसौढ़ी. बिहार संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में शहीद तिलका मांझी की 275वीं जयंती पर मंगलवार को डीएन कॉलेज के मैदान में राज्य स्तरीय किसान महापंचायत का आयोजन किया गया. मौके पर वक्ताओं ने कारपोरेट के पक्ष में जबरन भूमि अधिग्रहण, केंद्र सरकार द्वारा लाये गये कृषि विपणन नीति और बिहार में चल रहे विशेष भूमि सर्वेक्षण की आलोचना की. उन्होंने जबरन कृषि भूमि अधिग्रहण बंद करने, कृषि भूमि अधिग्रहण में 2013 के कानून के मुताबिक मुआवजा देने की मांग की. उन्होंने कृषि विपणन पर राष्ट्रीय नीति (एनपीएफएएम) को खतरनाक, किसान विरोधी व कॉरपोरेट पक्षी करार देते हुए इसे वापस लेने की मांग की. उन्होंने बिहार में चलाये जा रहे विशेष भूमि सर्वेक्षण को बड़ी पूंजी और कारपोरेट के पक्ष में बताया व इस पर रोक लगाने की मांग की. वक्ताओं में अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुलदु सिंह मानसा, अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन क्षीरसागर, राष्ट्रीय सचिव पी कृष्णा प्रसाद, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवान, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजिंदर सिंह दीप सिंह वाला, डॉक्टर दर्शन पाल, सीताराम शर्मा, रामबली सिंह यादव, अवधेश कुमार, अशोक बैठा, लाल बाबू महतो, रूदल राम, ऋषि देव कुमार सिंह, जनकदेव सिंह समेत अन्य वक्ता शामिल थे. मौके पर संकल्प लिया गया कि न्यायपूर्ण किसान आंदोलन को गति प्रदान करने के लिए पूरे बिहार में संवाद स्थापित किया जायेगा. मौके पर दस प्रस्ताव भी पारित किये गये. किसान एकता मंच के नेता उमेश शर्मा ने सभी का स्वागत किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है