Bihar News: महज 34 हजार रुपए खर्च कर राजाराम सिंह ने लोकसभा चुनाव जीतने का रिकार्ड बनाया, जानें सांसदों का चुनावी खर्च

Bihar News: बिहार के काराकाट लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित होनेवाले भाकपा माले के सांसद राजाराम सिंह ने मुखिया के चुनावी खर्च से भी कम पैसे पर चुनाव जीत कर रिकाॅर्ड बनाया है.

By Radheshyam Kushwaha | September 7, 2024 11:07 PM

Bihar News: शशिभूषण कुंवर, पटना. लोकसभा चुनाव 2024 में प्रत्याशियों और पार्टियों द्वारा जहां पैसे पानी की तरह बहाये गये, वहीं काराकाट लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित होनेवाले भाकपा माले के सांसद राजाराम सिंह ने मुखिया के चुनावी खर्च से भी कम पैसे पर चुनाव जीत कर रिकाॅर्ड बनाया है. वे महज 34 हजार 600 रुपये के चुनावी खर्च पर लोकसभा के सदस्य बन गये. हालांकि एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार राजाराम सिंह दो करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. इनका मुकाबला करोड़पति निर्दलीय प्रत्याशी और भोजपुरी स्टार पवन सिंह से हुआ था. पवन सिंह ने इस चुनाव में 48 लाख 87 हजार रुपये खर्च किये. काराकाट लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा भी प्रत्याशी थे, जिनका चुनावी खर्च 64 लाख 69 हजार रहा. लोकसभा चुनाव 2024 में सबसे अधिक 91 लाख 66 हजार खर्च कर चुनाव जीतने वाले सांसद हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी बन रहे.

हम नेता जीतन राम मांझी ने लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक 91 लाख 66 हजार खर्च किया

बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर विजयी सांसदों के चुनावी खर्चों के दिलचस्प आंकड़ों सामने खुलकर आ गये हैं. भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 में हर प्रत्याशी के लिए चुनावी खर्च की सीमा 95 लाख निर्धारित की है. इसमें सबसे कम खर्च कर चुनाव जीतनेवाले राजाराम सिंह सबसे आगे हैं. कम चुनावी खर्च करने के मामले में सासाराम लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित कांग्रेस सांसद मनोज कुमार दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने लोकसभा चुनाव में 38 लाख 52 हजार खर्च कर चुनाव जीता है. कम खर्च करनेवाले प्रत्याशियों में तीसरे स्थान पर बक्सर लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित होनेवाले राजद के प्रत्याशी सुधाकर सिंह भी शामिल हैं. सांसद सुधाकर सिंह ने लोकसभा चुनाव में 41 लाख 23 हजार रुपये खर्च किये हैं. कम खर्च करनेवालों में कटिहार से निर्वाचित कांग्रेस के सांसद तारिक अनवर भी हैं. तारिक अनवर ने लोकसभा चुनाव में 43 लाख 19 हजार खर्च कर चुनाव जीता और सांसद बन गये हैं. ये सभी आंकड़े प्रत्याशियों द्वारा भारत निर्वाचन आयोग को सौंपा गया है.

लोकसभा चुनाव 2024 में विजयी सांसदों के चुनावी खर्च का ब्योरा

  • जदयू सांसद
  • वाल्मीकिनगर- सुनील कुमार – 62 लाख 55 हजार 61 रुपये
  • शिवहर – लवली आनंद – 68 लाख 47 हजार 487 रुपये
  • सीतामढ़ी – देवेश चंद्र ठाकुर – 89 लाख 50 हजार 777 रुपये
  • झंझारपुर – रामप्रीत मंडल – 76 लाख 42 हजार 202 रुपये
  • सुपौल – दिलेश्वर कमैत – 62 लाख 85 हजार 740 रुपये
  • मधेपुरा – दिनेश चंद्र यादव – 54 लाख तीन हजार 754 रुपये
  • गोपालगंज – डा आलोक कुमार सुमन – 55 लाख 41 हजार 275 रुपये
  • सीवान – विजय लक्ष्मी देवी – 70 लाख 45 हजार 588रुपये
  • भागलपुर – अजय कुमार मंडल – 67 लाख 61 हजार 15 रुपये
  • बांका – गिरिधारी यादव – 57 लाख 29 हजार 143 रुपये
  • मुंगेर – राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह- 60 लाख 49 हजार 318 रुपये
  • नालंदा – कौशलेंद्र कुमार – 75 लाख 91हजार 242 रुपये

भाजपा सांसद

  • पश्चिम चंपारण – डा संजय जायसवाल – 63 लाख 19 हजार 805 रुपये
  • पूर्वी चंपारण – राधामोहन सिंह – 65 लाख 94 हजार 423 रुपये
  • मधुबनी – अशोक कुमार यादव – 50 लाख 43 हजार 648 रुपये
  • अररिया – प्रदीप सिंह- 79 लाख 43 हजार 803 रुपये
  • दरभंगा – गोपालजी ठाकुर – 46 लाख 17 हजार 674 रुपये
  • मुजफ्फरपुर- राजभूषण चौधरी – 76 लाख 54 हजार 404 रुपये
  • महाराजगंज – जनार्दन सिंह सिग्रीवाल- 54 लाख नौ हजार 60 रुपये
  • सारण – राजीव प्रताप रूड़ी – 48 लाख 98 हजार 898 रुपये
  • उजियारपुर – नित्यानंद राय- 52 लाख 17 हजार 445 रुपये
  • बेगूसराय – गिरिराज सिंह – 47 लाख 93हजार 750 रुपये
  • पटना साहिब – रविशंकर प्रसाद – 47 लाख 92 हजार 556 रुपये
  • नवादा – विवेक ठाकुर – 82 लाख 55 हजार 408 रुपये

Also Read: Bihar News: केंद्रीय मंत्री डॉ जेपी नड्डा ने कहा- मुजफ्फरपुर को पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने दिया तोहफा

लोकजनशक्ति पार्टी (आर) सांसद

  • वैशाली – वीणा देवी – 50 लाख
  • हाजीपुर – चिराग पासवान – 84 लाख 59 हजार 319 रुपये
  • समस्तीपुर – शांभवी – 65 लाख 59 हजार 481 रुपये
  • खगड़िया – राजेश वर्मा – 75 लाख 49 हजार 719 रुपये
  • जमुई – अरुण भारती – 84 लाख 18 हजार 44 रुपये

राजद सांसद

  • पाटलिपुत्रा – मीसा भारती – 62 लाख 29 हजार 743 रुपये
  • बक्सर – सुधाकर सिंह – 41 लाख 23 हजार 597 रुपये
  • जहानाबाद – सुरेंद्र यादव – 65 लाख 14 हजार 793 रुपये
  • औरंगाबाद – अभय कुमार सिन्हा – 77 लाख 72 हजार 599 रुपये

कांग्रेस सांसद

  • किशनगंज – मो जावेद – 55 लाख एक हजार
  • कटिहार – तारिक अनवर – 43लाख 19 हजार 994 रुपये
  • सासाराम – मनोज कुमार – 38 लाख 52 हजार 438 रुपये

माले सांसद

  • आरा – सुदामा प्रसाद – 39 लाख 59 हजार 99 रुपये
  • काराकाट – राजाराम सिंह – 34 हजार 600 रुपये

हम सांसद
गया – जीतीन राम मांझी – 91 लाख 66 हजार 61 रुपये

निर्दलीय सांसद
पूर्णिया – पप्पू यादव – 85 लाख 44 हजार 10 रुपये

Next Article

Exit mobile version