मई में होगा बिहार के पद्मश्री कलाकार किताब का विमोचन

बिहार संग्रहालय की ओर से अगले महीने के तीसरे हफ्ते में बिहार के पद्मश्री कलाकार की किताब का विमोचन किया जायेगा. इसमें बिहार से जुड़े 14 पद्मश्री कलाकारों की कहानियां होंगी.

By Prabhat Khabar News Desk | April 24, 2024 7:03 PM

– बिहार के 14 पद्मश्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर लिखी गयी है किताब संवाददाता, पटना बिहार संग्रहालय की ओर से अगले महीने के तीसरे हफ्ते में बिहार के पद्मश्री कलाकार की किताब का विमोचन किया जायेगा. इसमें बिहार से जुड़े 14 पद्मश्री कलाकारों की कहानियां होंगी. इस किताब के लेखक संग्रहालय के अपर निदेशक अशोक कुमार सिन्हा हैं. अशोक ने बताया कि यह किताब उनकी 10 साल की मेहनत का नतीजा है. जबसे वे उपेंद्र महारथी से जुड़े, तब पद्मश्री कलाकारों को जानने का मौका मिला और उनकी रुचि बढ़ी. उन्होंने आगे बताया कि आपको एक साथ बिहार के पद्मश्री की जीवनी से जुड़ी किताबें शायद ही मिलेंगी. यह उनका एक प्रयास है, जिससे लोग कलाकारों के संघर्ष से लेकर सफलता के सफर की कहानी जानें. यह किताब बाइलिंगुअल यानी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी. इस किताब में बिहार की पद्मश्री जगदंबा देवी, सीता देवी, गंगा देवी, महासुंदरी देवी, ब्रह्मदेव राम पंडित, बौआ देवी, गोदावरी देवी, प्रो श्याम शर्मा, कपिलदेव प्रसाद, सुभद्रा देवी, शिवन पासवान, शांति देवी और अशोक कुमार विश्वास की कहानी है. फिलहाल किताब अभी प्रकाशन के लिए प्रकाशक के पास है, जिसमें कम से कम 10-12 दिनों का समय लगेगा. प्रकाशित होने के बाद इसका विमोचन संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह के साथ पद्मश्री कलाकारों की ओर से अगले महीने किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Next Article

Exit mobile version