राज्यकर्मियों के लिए वर्ष 2025 के दौरान मिलने वाली छुट्टियां

राज्य सरकार ने राज्य कर्मियों के लिए अगले वर्ष यानी 2025 की छुट्टियों की स्वीकृति दे दी है.सामान्य प्रशासन विभाग ने छुट्टी के संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है.

By Prabhat Khabar News Desk | October 4, 2024 1:11 AM

संवाददाता,पटना राज्य सरकार ने राज्य कर्मियों के लिए अगले वर्ष यानी 2025 की छुट्टियों की स्वीकृति दे दी है.सामान्य प्रशासन विभाग ने छुट्टी के संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है. सबसे बड़ी बात तो यह है कि अगले साल गुरु गोविंद सिंह जन्म दिवस के लिए दो अलग-अलग दिनों में जनवरी और दिसंबर में छुट्टी मिलेगी. 6 जनवरी और 27 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जन्म दिवस पड़ेगा.अगले वर्ष के लिए एनआइ एक्ट के तहत 21, ऐच्छिक अवकाश के तहत 22 (किन्हीं तीन का उपयोग किया जा सकेगा), जबकि कार्यपालक आदेश के तहत 16 छुटियां राज्यकर्मियों को मिलेंगी. एनआइ एक्ट के तहत तीन छुट्टियां रविवार को पड़ रही हैं. राज्यकर्मियों के लिए वर्ष 2025 की छुट्टियां सामान्य अवकाश छुट्टी के अवसर छूट्टी की तिथि गुरु गोविंद सिंह जन्म दिवस 6 जनवरी बसंत पंचमी 3 फरवरी संत रविदास जयंती 12 फरवरी शब- ए- बरात 14 फरवरी महाशिवरात्रि 26 फरवरी सम्राट अशोक अष्टमी 5 अप्रैल महावीर जयंती 10 अप्रैल वीर कुंवर सिंह जयंती 23 अप्रैल जानकी नवमी 6 मई बुद्ध पूर्णिमा 12 मई कबीर जयंती 11 जून चेहल्लुम 15 अगस्त हजरत मुहम्मद साहब जन्म दिवस 5 सितंबर दुर्गा पूजा 29 सितंबर चित्रगुप्त पूजा 23 अक्तूबर गुरु गोविंद सिंह जन्म दिवस 27 दिसंबर ऐच्छिक अवकाश, किसी तीन का उपयोग कर सकते नववर्ष 1 जनवरी मकर संक्रांति 14 जनवरी कर्पूरी ठाकुर जयंती 24 जनवरी होलिका दहन 13 मार्च रमजान का अंतिम जुमा 28 मार्च ईदुल फित्र (ईद) 1 अप्रैल ईदुल-दोहा (बकरीद) 8 जून अनुग्रह नारायण सिन्हा जयंती 18 जून मुहर्रम 7 जुलाई अंतिम श्रावणी 4 अगस्त रक्षाबंधन 9 अगस्त हरितालिका तीज व्रत 26 अगस्त अनंत चतुर्दशी 6 सितंबर जीवित पुत्रिका व्रत 14 सितंबर विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर दुर्गा पूजा कलश स्थापन 22 सितंबर दुर्गा पूजा (एकादशी) 3 अक्तूबर जयप्रकाश नारायण जयंती 11 अक्तूबर श्रीकृष्ण सिंह जयंती 21 अक्तूबर छठ पूजा (खरना) 26 अक्तूबर डॉ राजेंद्र प्रसाद जयंती 3 दिसंबर क्रिसमस ईव 24 दिसंबर 2025 के लिए सार्वजनिक अवकाश गणतंत्र दिवस 26 जनवरी होली 14 व 15 मार्च बिहार दिवस 22 मार्च ईद 31 मार्च रामनवमी 6 अप्रैल भीव राव आंबेडकर जन्म दिवस 14 अप्रैल गुड फ्राइडे 18 अप्रैल मई दिवस (श्रम दिवस) 1 मई ईदुल जोहा (बकरीद) 7 जून मुहर्रम 6 जुलाई स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त दुर्गापूजा 30 सितंबर व 1 अक्तूबर महात्मा गांधी जयंती 2 अक्तूबर दीपावली 22 अक्तूबर छठ पूजा 27 व 28 अक्तूबर क्रिसमस 25 दिसंबर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Next Article

Exit mobile version