पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों को कल मिलेगा नियुक्ति पत्र, जानें शेड्यूल और कैम्प से जुड़ी अहम जानकारी

पटना में चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों को 23 फरवरी को नियुक्ति पत्र बांटा जाएगा. चयनित 1213 शिक्षक अभ्यर्थी के नियुक्ति पत्र से जुड़ी जानकारी यहां जानें..

By Prabhat Khabar News Desk | February 22, 2022 8:14 AM

पटना जिले में छठे चरण में चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों को 23 फरवरी को नियुक्ति पत्र बांट दिया जायेगा. पटना जिले में चयनित 1213 शिक्षक अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र बांटा जायेगा. जिले भर के विभिन्न प्रखंडों में शिक्षकों को योगदान देना होगा. चयनित अभ्यर्थियों के लिए विद्यालय चयन और नियुक्ति पत्र 23 फरवरी को दिया जायेगा. चयनित अभ्यर्थियों का नाम एनआइसी वेबसाइट पर डाल दिया गया है.

कई अभ्यर्थी के प्रमाणपत्र संदेह के घेरे में

पटना जिला शिक्षा कार्यालय के स्थापना डीपीओ अरूण कुमार ने बताया कि प्राथमिक और मध्य विद्यालय के साथ माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए काउंसेलिंग आयोजित की गयी थी. काउंसेलिंग में कई अभ्यर्थी के प्रमाणपत्र संदेह के घेरे में है. इसपर जांच चल रही है. शिक्षक अभ्यर्थी अपना नाम देखकर संबंधित प्रखंड मुख्यालय में जाकर विद्यालय चयन में शामिल होंगे.

शेड्यूल किया गया है जारी

किस प्रखंड के लिए कहां पर अभ्यर्थी को जाना है, इसके लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. प्राथमिक और मध्य विद्यालय स्तर पर विद्यालय चयन के साथ पटना नगर निगम अंतर्गत स्थिति माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए भी विद्यालय चयन 23 फरवरी को आयोजित किया जायेगा.

Also Read: Patna News: मुंगेर में तैनात सिपाही की पत्नी को ट्रक ने रौंदा,कई टुकड़ों में बंटा शव, आक्रोश में सड़क जाम
नगर निगम चयनित अभ्यर्थी को 23 फरवरी को उपस्थिति रहना होगा

पटना नगर निगम, प्राथमिक शिक्षक नियोजन 2019-20 में चयनित अभ्यर्थियों के लिए राजकीय कन्या मध्य विद्यालय अदालतगंज तारामंडल में विद्यालय चयन और नियुक्ति पत्र दिया जायेगा. नगर निगम चयनित अभ्यर्थी को 23 फरवरी को दस से 11:30 बजे तक उपस्थिति रहना होगा.

प्रखंड : धनरूआ

स्थान: उच्च विद्यालय साई धनरूआ

शिक्षक का प्रकार: प्रखंड स्नातक ग्रेड शिक्षक, पहली से आठवीं

समय: 10:30 से 12 बजे तक

शिक्षक का प्रकार: प्रखंड बेसिक ग्रेड शिक्षक, पहली से पांचवीं

समय:12 से 2:30 बजे तक

शिक्षक का प्रकार: पंचायत बेसिक ग्रेड शिक्षक एक से पांचवीं

समय: 2:30 से चार बजे तक

प्रखंड : पुनपुन

स्थान: बीआरसी पुनपुन

शिक्षक का प्रकार:प्रखंड स्नातक ग्रेड शिक्षक, छठ से आठवीं

समय:10:30 से 12 बजे

शिक्षक का प्रकार: प्रखंड बेसिक ग्रेड शिक्षक, एक से पांचवीं

समय: एक से 3:30 बजे

शिक्षक का प्रकार: पंचायत बेसिक ग्रेड शिक्षक, एक से पांचवीं

समय:10.30 बजे

प्रखंड : संपतचक

स्थान: बीआरसी संपतचक

शिक्षक का प्रकार: प्रखंड स्नातक ग्रेड शिक्षक, छठीं से आठवीं

समय: 10:30 से 12 बजे

शिक्षक का प्रकार: प्रखंड बेसिक ग्रेड शिक्षक, एक से पांचवी

समय: एक से 3:30 बजे

शिक्षक का प्रकार: पंचायत बेसिक ग्रेड शिक्षक, एक से पांचवी

समय : 10:30 बजे

Next Article

Exit mobile version