जनवरी माह की रातें पांच साल में सबसे अधिक गर्म
बिहार में जलवायु परिवर्तन का दखल तेजी से बढ़ रहा है. उदाहरण के लिए पिछले पांच साल में जनवरी में दर्ज सबसे कम न्यूनतम तापमान का ट्रेंड खास है.
राजदेव पांडेय,पटना बिहार में जलवायु परिवर्तन का दखल तेजी से बढ़ रहा है. उदाहरण के लिए पिछले पांच साल में जनवरी में दर्ज सबसे कम न्यूनतम तापमान का ट्रेंड खास है. दरअसल जनवरी 2025 में पटना, गया, पूर्णिया, वाल्मीकिनगर, मुजफ्फरपुर ,सुपौल और फारबिसगंज में दर्ज सबसे कम न्यूनतम तापमान, पिछले पांच साल की तुलना में सबसे अधिक रहा है. जलवायु परिवर्तन के ये निशान बिहार की आबोहवा के लिए खतरनाक हैं. यह भी कहा जा सकता कि पूस- माघ की रातों की हाड़ कंपाने वाली ठंड का चर्चित दौर अब पीछे छूटने जा रहा है. जनवरी में राजधानी पटना का सबसे कम न्यूनतम तापमान 2021 में 3.4, 2022 में 6.6, 2023 में 5.5, 2024 में 5.5 और इस साल 2025 में 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. 2025 का यह न्यूनतम तापमान 2021 की तुलना में दो -तीन गुना अधिक है. गया में जनवरी 2021 में 3.0, 2022 में 4.6, 2023 में 2.9,2024 में 4.0 और इस साल जनवरी 2025 में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया है. पूर्णिया में 2021 में 7.1, 2022 में 7.6, 2023 में 6.4 , 2024 में 6.1 और इस साल जनवरी में 8.3 डिग्री दर्ज हुआ. वाल्मीकिनगर में 2021 में 5.5 , 2022 में 7.8, 2023 में 6.4,2024 में 6.6 और 2025 में सबसे अधिक 9.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ. मुजफ्फरपुर के सबसे कम न्यूनतम तापमान में इस साल अहम वृद्धि हुई है. इस शहर में 2021 का सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.0 , 2022 में 8.1, 2023 में 6.6 , 2024 में 7.1 और इस साल जनवरी 2025 में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री दर्ज किया गया. यह भी पिछले पांच साल में सबसे अधिक है. इसी तरह सुपौल और फारबिसगंज में इस साल जनवरी का सबसे कम न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.4 और 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो पिछले पांच साल में सबसे अधिक है. भागलपुर में 2023 में 7.0 ,2024 में 5.4 और इस साल सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रहा. क्लाइमेटिक जोन -दिसंबर में न्यूनतम पारा (डिग्री सेल्सियस में ) जोन202220232024 उत्तर-पश्चिम7.47.14.5 उत्तर-मध्य 87.54.9 उत्तर-पूर्व 9.58.96.9 दक्षिण-पश्चिम 7.67.35.3 दक्षिण-मध्य7.17.45.9 दक्षिण-पूर्व 7.47.9 6.5 खबर में प्रयुक्त आंकड़े का स्रोत -आइएमडी पटना
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है