आशीर्वाद यात्रा की सफलता के लिए निकाली रैली

पूर्णिया : शहर के वार्ड पार्षद सह पूर्व चेतना परिषद के महिला सेल के प्रमंडलीय अध्यक्ष सरिता राय ने पूर्व सांसद सह युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के आगमन को लेकर आयोजित आशीर्वाद रैली को सफल बनाने के लिए महिलाओं की एक रैली निकाली. महिलाओं ने बड़ी संख्या में पप्पू […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 16, 2013 1:46 PM

पूर्णिया : शहर के वार्ड पार्षद सह पूर्व चेतना परिषद के महिला सेल के प्रमंडलीय अध्यक्ष सरिता राय ने पूर्व सांसद सह युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के आगमन को लेकर आयोजित आशीर्वाद रैली को सफल बनाने के लिए महिलाओं की एक रैली निकाली.

महिलाओं ने बड़ी संख्या में पप्पू के आगमन को काफी हर्ष का विषय बताते हुए पुरजोर स्वागत एवं अपने लाल को आशीर्वाद देने की बात कही. महिलाएं स्लोगन भी गा रही थी. इस रैली में वार्ड पार्षद शशिलता देवी, द्रोपदी देवी, जानकी देवी, रेखा देवी, मोसीमा खातून, मंजू देवी, निशा देवी, अनिता चौधरी, रेखा देवी, देवकला देवी, पार्वती देवी, नीला देवी, रानी देवी, विमला देवी, ललिता देवी समेत सैकड़ों महिलाएं शामिल थी.

Next Article

Exit mobile version