नवल किशोर यादव बने राजद प्रखंड अध्यक्ष

नवल किशोर यादव बने राजद प्रखंड अध्यक्ष बनमनखी : प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पंचायत स्तर के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की एक बैठक प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी अभय कुमार सिन्हा (बंटी) की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सपना गुप्ता भी उपस्थित थी. सर्वसम्मति से निर्वाचित सभी […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 28, 2015 8:21 PM

नवल किशोर यादव बने राजद प्रखंड अध्यक्ष

बनमनखी : प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पंचायत स्तर के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की एक बैठक प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी अभय कुमार सिन्हा (बंटी) की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सपना गुप्ता भी उपस्थित थी.

सर्वसम्मति से निर्वाचित सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने नवल किशोर यादव को प्रखंड राजद अध्यक्ष पद हेतु चुना और प्रखंड कार्यकारिणी (जिला परिषद)के सदस्य के रूप में सर्वसम्मति से निर्वाचित किया. प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आलोक कुमार यादव खूंट, वीरेंद्र प्र यादव खूंट, राम प्रकाश यादव झालीघाट, मनोज कुमार नारायणपुर, विजय साह बनमनखी, मो गिलवान ध्रुविलास, दीन दयाल यादव नौलखी, संजीव कुमार पासवान वेला, प्रो धीरेंद्र प्र यादव सहवानी, दीपक कुमार हरेराम पुर, पुतुल भारती कुंवाड़ी, बलराम सिंह काझी,शिव ना.

मंडल रूपौली दक्षिण, दुर्गे प्र यादव चांदपुर भंगहा का चयन किया गया. नवल किशोर यादव को प्रखंड अध्यक्ष राजद बनमनखी चयनित किये जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्याप्त है.फोटो: 28 पूर्णिया 23परिचय-बैठक में उपस्थित राजद कार्यकर्ता

Next Article

Exit mobile version