कृषि विभाग ने किया 250 किसानों का सर्वे

कृषि विभाग ने किया 250 किसानों का सर्वे श्रीनगर. प्रखंड कृषि पदाधिकारी की एक संयुक्त टीम ने शुक्रवार को गढ़िया बलुआ पंचायत के सभी वार्डों में घूम-घूम कर किसानों का सर्वे किया, जिनके पास पूर्व से ही कृषि उपकरण उपलब्ध है. कृषि पदाधिकारी विजय मिश्र ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र की सभी नौ पंचायतों में […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 15, 2016 6:42 PM

कृषि विभाग ने किया 250 किसानों का सर्वे श्रीनगर. प्रखंड कृषि पदाधिकारी की एक संयुक्त टीम ने शुक्रवार को गढ़िया बलुआ पंचायत के सभी वार्डों में घूम-घूम कर किसानों का सर्वे किया, जिनके पास पूर्व से ही कृषि उपकरण उपलब्ध है. कृषि पदाधिकारी विजय मिश्र ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र की सभी नौ पंचायतों में से किसी एक पंचायत का सर्वे कर विभाग को सौंपा जायेगा. बताया कि इस कार्य के लिए प्रखंड कृषि समन्वयक शैलेश कुमार, सुधीर कुमार, पंकज कुमार चौधरी, कृषि सलाहकार संतोष कुमार, विद्यानंद सिंह, अमरेंद्र कुमार ठाकुर, राजेंद्र मेहता, संजीव कुमार मेहता, राजेश कुमार, मिथिलेश कुमार को शुक्रवार की सुबह 10 बजे से लगाया गया था. उन्होंने बताया कि प्रखंड कृषि कर्मी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की संध्या तक कुल 250 किसानों के कृषि उपकरणों के आंकड़े जुटाये हैं. कृषि पदाधिकारी ने बताया कि इस आंकड़ों से उक्त पंचायतों के किसानों का सही आंकड़ा लग सकेगा कि कितने किसानों के पास कृषि उपकरण है और उन्हें कितने उपकरणों की आवश्यकता होगी. इससे कृषि विभाग को यहां के किसानों को उपकरण मुहैया कराने में विभाग को सहूलियत मिलेगी.

Next Article

Exit mobile version