सैकड़ों कार्यकर्ता बाइक से पहुंचे रंगभूमि मैदान

डगरूआ : भाजपा जिला मंत्री सह बायसी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में सैकड़ों बाइक सवार कार्यकर्ताओं ने रंगभूमि मैदान पहुंच कर सोमवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया. श्री यादव ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के पूर्णिया आगमन पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है. संगठन को मजबूत […]

By Prabhat Khabar Digital Desk |

डगरूआ : भाजपा जिला मंत्री सह बायसी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में सैकड़ों बाइक सवार कार्यकर्ताओं ने रंगभूमि मैदान पहुंच कर सोमवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया. श्री यादव ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के पूर्णिया आगमन पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है. संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है. प्रदेश अध्यक्ष श्री राय की अगुआई में लोग रंगभूमि मैदान में भाजपा के संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लेंगे. मौके पर सदानंद मंडल, अनिल कुमार यादव, प्रदीप विश्वास, सुनील शर्मा, राजेश विश्वास, मनोज कुमार यादव, प्रकाश साह, अर्जुन विश्वास, दीपक मंडल, दिनेश यादव, भूदेव यादव आदि शामिल हुए.

वाहनों पर लहरा रहा था बैनर : श्रीनगर . सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा बूथ कमेटियों का एक जत्था पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में आयोजित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के आगमन को लेकर पहुंचा. सभी भाजपा बूथ कमेटी के सदस्य अपने वाहन से भाजपा का बैनर लगाये पहुंचे थे. भाजपा के उत्तरी भाग के प्रखंड अध्यक्ष अजय कांत ठाकुर एवं दक्षिण भाग के प्रखंड अध्यक्ष संजय शर्मा की अगुआई में यह बूथ कमेटी सदस्य सभी कोऑपरेटिव से होते हुए जगैली चौक, कदगावां, बथनाहा, गढ़िया बालुआ एवं झुन्नी चौक होते हुए पूर्णिया के लिए प्रस्थान किये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

👤 By Prabhat Khabar Digital Desk

Prabhat Khabar Digital Desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >