डकैती कांड के फरार अभियुक्त के घर थानाध्यक्ष ने लगाया इश्तेहार

अनगढ़ पुलिस ने डकैती कांड में अनगढ़ थाना कांड संख्या -17 / 24 के फरार वारंटी के घर इश्तेहार लगाया.

By Prabhat Khabar News Desk | August 26, 2024 6:28 PM
an image

बैसा. अनगढ़ पुलिस ने डकैती कांड में अनगढ़ थाना कांड संख्या -17 / 24 के फरार वारंटी के घर इश्तेहार लगाया. फरार वारंटी में मो उमर, अभयपुर , रौटा, पूर्णिया शामिल है. अनगढ़ थानाध्यक्ष सोफिया परवीन ने बताया कि न्यायालय से निर्गत इश्तेहार आरोपित के घर पर लगाया गया. आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करता है तो कुर्की जब्ती की जाएगी. इश्तेहार लगाने के दौरान अनगढ़ थानाध्यक्ष सोफिया परवीन सहित पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Exit mobile version