खराब पड़ा हाई मास्क लैंप लोगों को परेशानी

खराब पड़ा हाई मास्क लैंप लोगों को परेशानी राघोपुर स्थानीय स्टेशन चौक व करजाइन बाजार के उत्तरी चौक पर लगा हाई मास्क लैंप वर्षों से खराब है. हाई मास्क लैंप खराब रहने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. करजाइन बाजार उत्तरी चौक पर लगा लैंप करीब एक साल से खराब है. […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 9, 2015 7:16 PM

खराब पड़ा हाई मास्क लैंप लोगों को परेशानी राघोपुर स्थानीय स्टेशन चौक व करजाइन बाजार के उत्तरी चौक पर लगा हाई मास्क लैंप वर्षों से खराब है. हाई मास्क लैंप खराब रहने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. करजाइन बाजार उत्तरी चौक पर लगा लैंप करीब एक साल से खराब है. वहीं राघोपुर स्टेशन चौक पर लगा लैंप अपने स्थापना काल से ही नहीं जला है. मालूम हो कि क्षेत्रीय पूर्व विधायक उदय प्रकाश गोइत द्वारा वर्षों पूर्व इस लैंप को लगवाया गया था. विद्युत की व्यवस्था नहीं किये जाने के कारण यह बेकार साबित हो रहा है.

Next Article

Exit mobile version