रालोसपा की बैठक में उठा भ्रष्टाचार का मुद्दा

समस्तीपुर. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी समस्तीपुर प्रखंड इकाई की बैठक बुधवार को लगुनियां पंचायत में हुई. अध्यक्षता अशोक कुमार ने की. संबोधित करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष अनंत कुशवाहा ने बिहार सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर किसी भी काम के लिए दर दर की ठोकरें खाने को […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 10, 2014 5:02 PM

समस्तीपुर. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी समस्तीपुर प्रखंड इकाई की बैठक बुधवार को लगुनियां पंचायत में हुई. अध्यक्षता अशोक कुमार ने की. संबोधित करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष अनंत कुशवाहा ने बिहार सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर किसी भी काम के लिए दर दर की ठोकरें खाने को विवश हो रहे हैं. इसलिए आने वाले समय में भय, भूख और भ्रष्टाचार के खिलाफ रणनीति बना कर लड़ाई लड़नी होगी. मौके पर उपेंद्र कुमार दास, वीरेंद्र कुमार, डा. सुनील कुमार, दिलीप राज कुशवाहा, नवीन कुमार सिंह, जोधन साह, नवीन कुमार झा, संजीत कुशवाहा, नीलम देवी, फूल कुमारी, सोनी कुमारी आदि मौजूद थे.

Next Article

Exit mobile version