प्रेमी के घर मिली लापता छात्र

दलसिंहसराय : पुलिस की छापेमारी में तीन दिनों से गायब प्रेमी युगल अंतत: रविवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गये. सहायक अवर निरीक्षक प्रभुनाथ सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने गायब 8वीं वर्ग की स्कूली छात्र को गादोबाजिदपुर स्थित प्रेमी लड़के विकास कुमार सहनी के घर से बरामद हुई. वहीं आरोपित प्रेमी विकास के […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 29, 2014 6:45 AM
दलसिंहसराय : पुलिस की छापेमारी में तीन दिनों से गायब प्रेमी युगल अंतत: रविवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गये. सहायक अवर निरीक्षक प्रभुनाथ सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने गायब 8वीं वर्ग की स्कूली छात्र को गादोबाजिदपुर स्थित प्रेमी लड़के विकास कुमार सहनी के घर से बरामद हुई.
वहीं आरोपित प्रेमी विकास के साथ उसके एक साथी विष्णुदेव सहनी को भी गिरफ्तार कर थाने लायी. थानाध्यक्ष सुबोध चौधरी ने कहा कि स्कूली छात्र के पिता के बयान पर थाने में मामले से जुड़ी प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें धराये विकास व विष्णुदेव सहनी को आरोपित किये जाने की बात थानाध्यक्ष ने कही. उन्होंने बताया कि प्राथमिकी के आलोक में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
प्राथमिकी में छात्र के पिता ने कहा है कि 25 दिसंबर की सुबह उनकी पत्नी ने 15 वर्षीया नबालिग पुत्री के गायब होने की जानकारी दी. तब उसकी खोजबीन की जाने लगी. इसी बीच आरोपित लड़के के घर भी पूछताछ की गयी. लेकिन उसके घरवालों ने कोई जानकारी नहीं दी. उसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी. दूसरी ओर आरोपी विकास ने छात्र के साथ प्रेम संबंध होने के चलते अपने पुराने घर पर उसे ले जाने की बात पुलिस के समक्ष कबूली. वहीं विद्यापति मंदिर में उससे शादी करने की बात भी कही. लेकिन उनके पास कोई प्रमाण नहीं है. तत्काल लड़की कुछ बोलने को तैयार नहीं हुई.

Next Article

Exit mobile version