सरयु-यमुना एक्सप्रेस अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी

अंबाला मंडल के शंभु स्टेशन पर किसान आंदोलन के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है.

By Prabhat Khabar News Desk | May 12, 2024 11:33 PM

समस्तीपुर. अंबाला मंडल के शंभु स्टेशन पर किसान आंदोलन के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है. गोरखपुर से 13 मई को चलने वाली 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अंबाला कैंट – चंडीगढ़ – न्यू मोरिंडा जंक्शन सरहिंद – सानेह वाल के रास्ते जायेगी. बरौनी से 12 मई को चलने वाली 12491 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अंबाला कैंट – चंडीगढ़ – न्यू मोरिंडा जंक्शन सरहिंद – सानेह वाल के रास्ते चलायी जायेगी. गोरखपुर से 13 मई को चलने वाली 12587 गोरखपुर – जम्मूतवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अंबाला कैंट – चंडीगढ़- न्यू मोरिंडा जंक्शन सरहिंद – सानेह वान के रास्ते जायेगी. गुवाहाटी से 13 मई को चलने वाली 15651 गुवाहाटी – जम्मूतवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अंबाला कैंट – चंडीगढ़ – न्यू मोरिंडा जंक्शन सरहिंद – सानेह वाल के रास्ते चलायी जायेगी. कटिहार से 12 मई को चलने वाली 15707 कटिहार – अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जाखल – धूरी जंक्शन लुधियाना के रास्ते चलायी जायेगी. कामाख्या से 12 मई को चलने वाली 15655 कामाख्या – श्री माता वैष्णोदेवी – कटरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अंबाला कैंट – चंडीगढ़ – न्यू मोरिंडा जंक्शन सरहिंद – सानेह वाल के रास्ते चलायी जायेगी. जयनगर से 12 मई को चलने वाली 04651 जयनगर – अमृतसर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग जाखल – धूरी जंक्शन बुधियाना के रास्ते चलायी जायेगी. अमृतसर से 12 मई को चलने वाली 04652 अमृतसर – जयनगर विशेष गाड़ी सानेह वाल – चंडीगढ़ – अंबाला कैंट के रास्ते चलायी जायेगी. अमृतसर से 12 मई को चलने वाली 22424 अमृतसर – जयनगर एक्सप्रेस सानेहवाल – चंडीगढ़ – अंबाला कैंट के रास्ते चलायी जायेगी. अमृतसर से 12 मई को चलने वाली 14674 अमृतसर – जयनगर एक्सप्रेस सानेहवाल – चंडीगढ़ – अंबाला कैंट के रास्ते चलायी जायेगी. अमृतसर से 13 मई को चलने वाली 14650 अमृतसर – जयनगर एक्सप्रेस सानेहवाल – चंडीगढ़ -अंबाला कैंट के रास्ते चलायी जायेगी. जलंधर सिटी से 12 मई को चलने वाली 22452 जलंधर सिटी – दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सानेहवाल – चंडीगढ़ – अंबाला कैंट के रास्ते चलायी जायेगी. गुवाहाटी से 13 मई को चलने वाली 04679 गुवाहाटी – श्री माता वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अंबाला कैंट – चंडीगढ़ – न्यू मोरिंडा जंक्शन सरहिंद – सानेह वाल के रास्ते चलायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Next Article

Exit mobile version