24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

टॉप 10 कार्यकर्ताओं में रोहतास के चार

सासाराम न्यूज : भाजपा सदस्यता अभियान का पहला चरण संपन्न

सासाराम न्यूज : भाजपा सदस्यता अभियान का पहला चरण संपन्न

बिक्रमगंज.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दो सितंबर से शुरू किये गये भाजपा सदस्यता अभियान के पहले चरण की समाप्ति पर रोहतास के चार कार्यकर्ताओं ने बिहार के टॉप 10 में अपनी जगह बनायी है. यह अभियान दो चरणों में चलाया जा रहा है, जिसमें पहला चरण दो सितंबर से 25 सितंबर तक और दूसरा चरण एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक चलना है. भाजपा की केंद्रीय कमेटी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पहले चरण के अंत में बिहार में सर्वाधिक भाजपा सदस्य बनाने वाले नेताओं की सूची में रोहतास के चार प्रमुख नेता शामिल हुए. इनमें मोहनिया से संतोष कुमार सिंह दूसरे स्थान पर, दिनारा से अखिलेश कुमार तीसरे स्थान पर, दिनारा से राजेंद्र सिंह छठे स्थान पर और डेहरी से सत्यम सोनी 10वें स्थान पर हैं. भाजपा सदस्यता अभियान में दीघा विधानसभा क्षेत्र से ऋतुराज सिन्हा पहले चरण में 16,014 सदस्य बना कर पहले स्थान पर बरकरार हैं, जबकि मोहनिया विधानसभा क्षेत्र में 15,412 सदस्य बना कर बिहार सरकार के श्रम मंत्री संतोष सिंह दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं. ऋतुराज सिन्हा से महज 602 सदस्य संख्या कम हैं. दिनारा विधानसभा क्षेत्र के अखिलेश कुमार ने कुल 15,118 सदस्य बनाया और वे तीसरे स्थान पर पहुंच गये हैं. वे पहले स्थान की ऋतुराज सिन्हा से महज 896 सदस्य कम बनाये हैं. यह सदस्यता अभियान स्थानीय कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह का प्रतीक साबित हुआ है, जो भाजपा को मजबूती प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं. अब देखना लाजमी होगा कि पहले चरण की समाप्ति के बाद अब दूसरे चरण में और भी नये सदस्य जोड़ने में कौन कितना दम खम दिखाते हैं.

बिहार में सबसे अधिक भाजपा सदस्य बनाने वाले नेता

1. दीघा विधानसभा क्षेत्र से ऋतुराज सिन्हा – 16,014 सदस्य2. मोहनिया विधानसभा क्षेत्र से संतोष कुमार सिंह – 15,412 सदस्य

3. दिनारा विधानसभा क्षेत्र से अखिलेश कुमार – 15,118 सदस्य4. औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से सतीश कुमार सिंह – 8,235 सदस्य5. मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से रौनक कुमार – 8,105 सदस्य

6. दिनारा विधानसभा क्षेत्र से राजेंद्र सिंह – 7,932 सदस्य

7. मधुबन विधानसभा क्षेत्र से राणा रणधीर – 7,926 सदस्य8. परिहार विधानसभा क्षेत्र से गायत्री देवी – 7,616 सदस्य

9. पिरपैती विधानसभा क्षेत्र से अमन कुमार – 7,399 सदस्य10. डेहरी विधानसभा क्षेत्र से सत्यम सोनी – 6,011 सदस्य

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें