जनता की समस्याओं के प्रति प्रशासन गंभीर नहीं

सीवान. रविवार को नगर के गांधी मैदान में नागरिक मंच की बैठक हुई. अध्यक्षता विजय कुमार सिंह ने की. बैठक 12 सूत्री मांगों को लेकर की गयी. संयोजक शिवनाथ सिंह ने कहा कि प्रशासन जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है, जिससे समस्याएं बढ़ती जा रही है. उन्होंने कहा कि नगर के प्रबुद्ध लोगों […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 1, 2015 7:02 PM

सीवान. रविवार को नगर के गांधी मैदान में नागरिक मंच की बैठक हुई. अध्यक्षता विजय कुमार सिंह ने की. बैठक 12 सूत्री मांगों को लेकर की गयी. संयोजक शिवनाथ सिंह ने कहा कि प्रशासन जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है, जिससे समस्याएं बढ़ती जा रही है. उन्होंने कहा कि नगर के प्रबुद्ध लोगों को संगठित होना आवश्यक है. डॉ सुशीला पांडेय ने कहा कि नगर की सड़कों व नालियों की सफाई समय से नहीं होने से गंदगी फल रही है. इस दौरान सर्वसम्मति से संयोजक मंडल का सदस्य मणि भूषण सिंह व एसएम फजले हक को चुना गया. मौके पर मार्कंडेय, युगुल किशोर दूबे, आदित्य कुमार विनोद, स्वामीनाथ शाही, रामकृपाल ठाकुर, मिंटू आलम, मौलाना शमशाद अली उपस्थित रहे. इसके बाद 12 सूत्री मांगों का जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया. हवन यज्ञ में श्रद्धालुओं ने लिया भागफोटो- 09 हवन करते श्रद्धालुसीवान. अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में पूजा-अर्चना के लिए तीसरे दिन भक्तों की भीड़ उमड़ी रही. रविवार की सुबह में प्रज्ञा योग हुआ. इसके बाद हवन यज्ञ हुआ. हवन यज्ञ के बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. मौके पर सुरेश चंद्र गिरि, प्रतिभा गिरि, डॉ प्रेम कुमार सिन्हा, विपिन बिहारी सिंह, अर्जुन यादव, किशोर यादव, डॉ विजय सिंह, ब्रजेश प्रसाद उपस्थित थे. सुरेंद्र बने प्रखंड अध्यक्ष सीवान. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नागरिक मंच के जिलाध्यक्ष केदार नाथ प्रसाद ने सिसवन के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में सुरेंद्र सिंह को मनोनीत किया है.

Next Article

Exit mobile version