होम गार्ड जवानों की हड़ताल खत्म, आज से काम पर लौटेंगे

सीवान. 26 दिन से जारी होम गार्ड जवानों की हड़ताल मंगलवार को खत्म हो गई. हड़ताल खत्म होने के साथ हीं सभी होम गार्ड जवान गुरुवार से अपने काम पर वापस लौट जायेंगे. बिहार रक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि गृह विभाग के प्रधान सचिव अमिर सुबहानी द्वारा संघ के नेताओं के […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | June 10, 2015 9:04 PM

सीवान. 26 दिन से जारी होम गार्ड जवानों की हड़ताल मंगलवार को खत्म हो गई. हड़ताल खत्म होने के साथ हीं सभी होम गार्ड जवान गुरुवार से अपने काम पर वापस लौट जायेंगे. बिहार रक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि गृह विभाग के प्रधान सचिव अमिर सुबहानी द्वारा संघ के नेताओं के साथ हुई वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया. जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि प्रधान सचिव के तरफ से पांच सूत्री मांगों के आलोक में 15 दिन के भीतर अमल करने का आश्वासन दिया गया है. बताते चले कि होम गार्ड जवानों के 15 मई से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाने के कारण जिले के सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई थी. कारण की बहुत से सरकारी प्रतिष्ठानों सहित अन्य जगहों पर उनकी ड्यूटी सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने में लगी रहती है.

Next Article

Exit mobile version