लोजपा के कई नेता रालोसपा में शामिल

लोजपा के कई नेता रालोसपा में शामिल सीवान. विधानसभा चुनाव में पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर बाहरी व्यक्ति को टिकट दिये जाने से नाराज चल रहे लोजपा के युवा अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, महिला जिला अध्यक्ष रेणु देवी व जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार चौबे, राजीव रंजन ओझा ने गुरुवार को रालोसपा की सदस्यता […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 5, 2015 6:29 PM

लोजपा के कई नेता रालोसपा में शामिल सीवान. विधानसभा चुनाव में पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर बाहरी व्यक्ति को टिकट दिये जाने से नाराज चल रहे लोजपा के युवा अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, महिला जिला अध्यक्ष रेणु देवी व जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार चौबे, राजीव रंजन ओझा ने गुरुवार को रालोसपा की सदस्यता जिला अध्यक्ष अवधेश कुशवाहा के समक्ष ग्रहण की. महिला जिला अध्यक्ष रेणु देवी ने कहा कि अगर पार्टी द्वारा संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को अनदेखी कि गयी तो उसे बरदाश्त नहीं किया जायेगा. नेताओं ने कहा कि लोजपा में बराबर कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही थी. नेताओं को फूल माला पहना कर जिलाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा, प्रदेश महासचिव अनिल सिंह पटेल, विद्याभगत, ललन शिवानी ने स्वागत किया.

Next Article

Exit mobile version