कांग्रेस सदस्यता अभियान प्रखंडों में पर्यवेक्षक नियुक्त

सुपौल. जिले में चल रहे कांग्रेस के सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से जिलाध्यक्ष प्रो विमल कुमार यादव द्वारा प्रखंडों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गयी है. जारी सूची के अनुसार सदर प्रखंड में नंद कुमार चौधरी, किसनपुर में जितेंद्र झा, पिपरा में अभय तिवारी व शिवशंकर ठाकुर, त्रिवेणीगंज में कौशल्या नंदन […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 18, 2014 7:03 PM

सुपौल. जिले में चल रहे कांग्रेस के सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से जिलाध्यक्ष प्रो विमल कुमार यादव द्वारा प्रखंडों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गयी है. जारी सूची के अनुसार सदर प्रखंड में नंद कुमार चौधरी, किसनपुर में जितेंद्र झा, पिपरा में अभय तिवारी व शिवशंकर ठाकुर, त्रिवेणीगंज में कौशल्या नंदन तरूण व उपेंद्र राम, छातापुर में शत्रुघ्न चौधरी व विजय ठाकुर, प्रतापगंज में परमेश्वर कुंवर व विजय भदानी, राघोपुर में डॉ रमेश प्रसाद यादव, बसंतपुर में जयबोध झा व विनोद यादव, सरायगढ़ में राम लखन यादव, मरौना सुभाष सिंह व महेश यादव तथा निर्मली प्रखंड में सूर्य नारायण मेहता व महेंद्र साह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. सभी पर्यवेक्षकों को प्रखंड के प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का निर्देश दिया गया है.

Next Article

Exit mobile version