नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई

प्रतापगंज : प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की देर संध्या नम आंखों से देवी दुर्गा की प्रतिमा को विदाई दी गयी. प्रतिमा विसर्जन के साथ ही प्रखंड के सभी देवालयों में नौ दिनों से चली आ रही नवरात्रि की पूजा हर्षोल्लास एवं शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. प्रखंड मुख्यालय स्थित सार्वजनिक दुर्गा स्थान में विसर्जन […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 23, 2015 7:00 PM

प्रतापगंज : प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की देर संध्या नम आंखों से देवी दुर्गा की प्रतिमा को विदाई दी गयी. प्रतिमा विसर्जन के साथ ही प्रखंड के सभी देवालयों में नौ दिनों से चली आ रही नवरात्रि की पूजा हर्षोल्लास एवं शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

प्रखंड मुख्यालय स्थित सार्वजनिक दुर्गा स्थान में विसर्जन के समय हजारों की संख्या में श्रद्धालु की मौजूदगी में जब देवालय से प्रतिमा निकाली गयी, उस वक्त उपस्थित श्रद्धालुओं की आंखों नम हो गयी. इसके अलावा पुरानी दुर्गा मंदिर, तीन टोलिया, कल्याणी दुर्गा मंदिर, सुखानगर आदि स्थलों से भी प्रतिमा विसर्जन किये जाने का समाचार मिला है.

Next Article

Exit mobile version