Bihar Weather: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें कब देगी ठंड दस्तक…

Bihar Weather आइएमडी पटना के मुताबिक सोमवार को राज्य में सर्वाधिक उच्चतम तापमान पूर्वी चंपारण में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 21, 2023 5:03 AM

Bihar Weather Report Today: 21-11-2023 | आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें अपडेट

बिहार में पछुआ और उत्तर पछुआ हवा चलने के बाद भी ठंड जोर नहीं पकड़ सकी है. दरअसल हवा की गति कमजोर होने से पारा विशेषकर न्यूनतम तापमान लगातार सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक चल रहा है. उदाहरण के लिए रविवार को गया में न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम 15. 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह भी सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा. जहां तक अगले 24 घंटे का सवाल है, न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने के आसार नहीं हैं. आइएमडी पटना के मुताबिक सोमवार को राज्य में सर्वाधिक उच्चतम तापमान पूर्वी चंपारण में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. देखिए वीडियो….

Exit mobile version