Badli Assembly Election Result 2025: बादली से बीजेपी के अहीर दीपक चौधरी चल रहे आगे, कांग्रेस के देवेन्द्र यादव दे रहे टक्कर
Badli Vidhan Sabha Chunav Result 2025 : दिल्ली का एक विधानसभा क्षेत्र बादली है. यहां इस बार मुकाबला रोचक होने वाला है. कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव आप का खेल बिगाड़ सकते हैं.
Badli Assembly Election Result 2025: बादली से इस समय बीजेपी के अहीर दीपक चौधरी आगे चल रहे हैं. उन्हें अभी तक 12669 वोट मिल चुके हैं जबकि उनके ठीक पीछे आम कांग्रेस के देवेन्द्र यादव 8736 वोटों के साथ चल रहे हैं. तीसरे नंबर पर आप के अजेश यादव 8133 वोटों के साथ चल रहे हैं.
उम्मीदवारों के नाम और मिले वोट
उम्मीदवार | पार्टी | वोट |
अजेश यादव | आप | 8133 |
अहीर दीपक चौधरी | बीजेपी | 12669 |
देवेन्द्र यादव | कांग्रेस | 8736 |
रविंदर कुमार | बहुजन समाज पार्टी | 82 |
गोपाल कुमार सिन्हा | भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी | 8 |
परमोद कुमार | सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया कम्युनिस्ट | 41 |
मुलायम सिंह | राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी | 52 |
राजेन्द्र | आम जनमत पार्टी | 7 |
आर. सी. शर्मा | सर्वोदय प्रभात पार्टी | 14 |
अरुण कुमार | निर्दलीय | 31 |
बादली चुनाव परिणाम 2020
साल 2020 में बादली निर्वाचन क्षेत्र पर आम आदमी पार्टी (आप) ने जीत हासिल की थी. आप के अजेश यादव ने बीजेपी के विजय कुमार भगत को 28928 मतों के अंतर से हराकर सीट जीती थी.
बादली चुनाव परिणाम 2015
साल 2015 में बादली निर्वाचन क्षेत्र पर आप के अजेश यादव को 72,795 वोट मिले थे. उन्होंने यहां से जीत दर्ज की थी. कांग्रेस के देवेन्द्र यादव को 37,419 वोट मिले थे. बीजेपी के राजेश यादव को 28,238 वोट मिले थे.
बादली विधानसभा किस लोकसभा क्षेत्र में आता है?
बादली विधानसभा क्षेत्र उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. 2024 के लोकसभा चुनावों में, बीजेपी के उम्मीदवार योगेंद्र चंदेलिया ने कांग्रेस के उदित राज को हराकर, 29,0849 मतों के अंतर से उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा (एमपी) सीट से जीत हासिल की.
बादली किस इलाके में आता है दिल्ली के?
बादली दिल्ली के उत्तर पश्चिम जिले के रोहिणी में स्थित है. यहां तीन मेट्रो स्टेशन हैं. रोहिणी सेक्टर 18, 19 मेट्रो स्टेशन, हैदरपुर बादली मोर मेट्रो स्टेशन और समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन के नजदीक है. बादली के ज्यादातर भू-भाग रोहिणी के विकास के लिए सरकार ने अधिग्रहण किए हैं.
खिसकती गई कांग्रेस की यह सीट
2013 के चुनाव में आम आदमी पार्टी की एंट्री हुई थी. इस वजह से बीजेपी और कांग्रेस का समीकरण बिगड़ता नजर आया. हालांकि बादली सीट पर कांग्रेस के देवेंदर यादव जीत गए. वहीं बीजेपी दूसरे स्थान पर रही. आप के मोहन कृष्ण तीसरे स्थान पर रहे थे. करीब 2 साल बाद 2015 में यहां पर फिर से विधानसभा चुनाव कराया गया. इसमें बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके अजेश यादव ने आप के टिकट पर जीत हासिल की.