25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

Kondli Assembly Election Result 2025: कोंडली सीट पर AAP की जीत, कुलदीप कुमार ने बीजेपी को हराया

Kondli Assembly Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) ने कोंडली विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की. AAP के उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने 61,792 वोटों के साथ बढ़त बनाए रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार प्रियंका गौतम को हराया, जिन्हें 55,499 वोट मिले.

Kondli Assembly Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) ने कोंडली विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की. AAP के उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने 61,792 वोटों के साथ बढ़त बनाए रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार प्रियंका गौतम को हराया, जिन्हें 55,499 वोट मिले.

बीजेपी का खाता अब भी नहीं खुला

कोंडली विधानसभा सीट पर बीजेपी को अब भी अपनी पहली जीत का इंतजार है. 2008 में परिसीमन के बाद से यह सीट आम आदमी पार्टी का गढ़ बनी हुई है.

कोंडली सीट का चुनावी इतिहास

  • 2008: कांग्रेस के अमरीश सिंह गौतम ने पहली बार यह सीट जीती.
  • 2013 और 2015: आम आदमी पार्टी के मनोज कुमार ने लगातार दो बार जीत दर्ज की.
  • 2020 और 2025: AAP के कुलदीप कुमार ने लगातार दो चुनावों में जीत हासिल की.
  • लोकसभा चुनाव: कुलदीप कुमार पूर्वी दिल्ली से AAP के उम्मीदवार रहे, लेकिन जीत नहीं पाए.

कोंडली से रहे विधायकों की सूची

विधायक पार्टी साल
कुलदीप कुमार आम आदमी पार्टी 2020
मनोज कुमार आम आदमी पार्टी 2015
मनोज कुमार आम आदमी पार्टी 2013
अमरीश कुमार गौतम कांग्रेस पार्टी 2008

कोंडली से लड़ रहे उम्मीदवारों की सूची

उम्मीदवार पार्टी
कुलदीप कुमार आम आदमी पार्टी
अक्षय कुमार कांग्रेस पार्टी
प्रियंका गौतम भारतीय जनता पार्टी
मुकेश कुमार बीएसपी
अमरजीत प्रसाद कम्युनिस्ट पार्टी
निखिल कुमार राइट टू रिकॉल पार्टी
सन्नी कुमार आजाद समाज पार्टी
सुरेन्द्र कुमार स्वराज भारतीय न्याय पार्टी

कैसा रहा था 2020 का चुनावी नतीजा

उम्मीदवार पार्टी वोट
कुलदीप कुमार आम आदमी पार्टी 68,348
राजकुमार ढिल्लो बीजेपी 50,441
अमरीश गौतम कांग्रेस 5,861
कर्मवीर बीएसपी 2714
नोटा नोटा 557
अक्षय कुमार निर्दलीय 375
दिनेश कुमार कश्यप सबसे बड़ी पार्टी 212
अमर सिंह निर्दलीय 172

कोंडली विधानसभा में AAP का रहा है दबदबा

दिल्ली के कोंडली विधानसभा में आम आदमी पार्टी का वर्चस्व रहा है. तीन बार से पार्टी लगातार जीत हासिल कर रही है. 2013 और 2015 में मनोज कुमार यहां से चुनाव जीते थे और 2020 में यहां से कुलदीप को जीत हासिल हुआ. कुलदीप कुमार को पार्टी ने पिछले लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार भी बनाया था हालांकि वो जीत से काफ़ी दूर रह गए थे लेकिन इस बार पार्टी ने फिर से उनपर भरोसा जताया है और कोंडली से उम्मीदवार बनाया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें