Malvia Nagar Assembly Result 2025: आम आदमी पार्टी का मजबूत गढ़ रहा है मालवीय नगर सीट? दिख रहा कड़ा मुकाबला
Malviya Nagar Vidhan Sabha Chunav Result 2025: दिल्ली के मालवीय नगर सीट से आम आदमी पार्टी 2013 से चुनाव जीतते आई है और फिर से इस बार पार्टी ने अपने सीनियर नेता सोमनाथ भारती को चुनाव में उतारा है
Malvia Nagar Assembly Result 2025: दिल्ली के मालवीय नगर सीट से आम आदमी पार्टी 2013 से चुनाव जीतते आई है और फिर से इस बार पार्टी ने अपने सीनियर नेता सोमनाथ भारती को चुनाव में उतारा है. सोमनाथ भारती ने 2020 के पिछले चुनाव में बीजेपी के शैलेन्द्र सिंह को लगभग 18 हजार के अंतर से चुनाव हराया था. इस सीट पर बीजेपी को आखिरी बार साल 1993 में जीत दर्ज की थी. बात दें कि सोमनाथ भारती पर भी मुकदमा दर्ज है. यह सीट दक्षिणी दिल्ली लोकसभा के अंतर्गत आती है और इस सीट पर लोकसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ी थी और हार का सामना करना पड़ा था. यह दिल्ली का पॉश इलाका माना जाता है और इसमे साकेत, हौज खास जैसे इलाके आते हैं. इस सीट पर इस बार कडा मुकाबला देखने को मिल रहा है. बीजेपी प्रत्याशी सतीश उपाध्याय पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुकें हैं.
2020 में किसे मिल कितना वोट
नाम | पार्टी | वोट |
सोमनाथ भारती | आम आदमी पार्टी | 52,043 |
शैलेन्द्र सिंह | बीजेपी | 33,899 |
नीतू वर्मा | कांग्रेस | 2,856 |
नोटा | नोटा | 549 |
ज्ञान चंद गौतम | बसपा | 229 |
मोबिन अली | एसएचएस | 115 |
कब तक कौन-कौन रहा है विधायक
विधायक | पार्टी | साल |
सोमनाथ भारती | आम आदमी पार्टी | 2020 |
सोमनाथ भारती | आम आदमी पार्टी | 2015 |
सोमनाथ भारती | आम आदमी पार्टी | 2013 |
किरन वालिया | कांग्रेस | 2008 |
नसीब सिंह | कांग्रेस | 2003 |
योगेंद्र शास्त्री | कांग्रेस | 1998 |
मदन लाल | बीजेपी | 1993 |
2025 में इन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला
उम्मीदवार | पार्टी |
सोमनाथ भारती | आम आदमी पार्टी |
सतीश उपाध्याय | भारतीय जनता पार्टी |
जितेंद्र कुमार | कांग्रेस पार्टी |
भूपेन्द्र चौरसिया | युवा भारत राष्ट्र सेवा पार्टी |
मेघनाद एस | निर्दलीय |
चरणजीत कौर | बहुजन समाज पार्टी |
यह भी पढ़ें.. दिल्ली के मॉडल टाउन सीट पर कौन किसपर भारी? क्या है सियासी समीकरण
यह भी पढ़ें.. Delhi Assembly Election: दिल्ली की सबसे हॉट सीटें, इन दिग्गज नेताओं के बीच कड़ा मुकाबला