Malvia Nagar Assembly Result 2025: सोमनाथ भारती की बड़ी हार, बीजेपी ने जीता मालवीय नगर
Malviya Nagar Vidhan Sabha Chunav Result 2025: मालवीय नगर सीट आप के दिग्गज नेता सोमनाथ भारती हार गए हैं. मालवीय नगर में भगवा लहरा रहा है. बीजेपी प्रत्याशी सतीश उपाध्याय ने सोमनाथ भारती को हरा दिया है. उन्होंने आप नेता और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सोमनाथ भारती दो हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है.
![an image](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2025/01/Copy-of-Add-a-heading-1024x683.jpg)
Malvia Nagar Assembly Result 2025: मालवीय नगर सीट आप के दिग्गज नेता सोमनाथ भारती हार गए हैं. मालवीय नगर में भगवा लहरा रहा है. बीजेपी प्रत्याशी सतीश उपाध्याय ने सोमनाथ भारती को हरा दिया है. उन्होंने आप नेता और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सोमनाथ भारती दो हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है. सोमनाथ भारती को चुनाव में 37433 वोट मिले. वहीं बीजेपी प्रत्याशी सतीश उपाध्याय को 39564 वोट मिले. वहीं इस सीट से कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई है. कांग्रेस उम्मीदवार जितेंद्र कुमार को 6770 वोट मिले हैं.
2025 में इन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला
उम्मीदवार | पार्टी | वोट |
सोमनाथ भारती | आम आदमी पार्टी | हारे |
सतीश उपाध्याय | भारतीय जनता पार्टी | जीते |
जितेंद्र कुमार | कांग्रेस पार्टी | हारे |
भूपेन्द्र चौरसिया | युवा भारत राष्ट्र सेवा पार्टी | हारे |
मेघनाद एस | निर्दलीय | हारे |
चरणजीत कौर | बहुजन समाज पार्टी | हारे |
2020 में किसे मिल कितना वोट
उम्मीदवार | पार्टी | वोट |
सोमनाथ भारती | आम आदमी पार्टी | 52,043 |
शैलेन्द्र सिंह | बीजेपी | 33,899 |
नीतू वर्मा | कांग्रेस | 2,856 |
नोटा | नोटा | 549 |
ज्ञान चंद गौतम | बसपा | 229 |
मोबिन अली | एसएचएस | 115 |
कब तक कौन-कौन रहा है विधायक
विधायक | पार्टी | साल |
सोमनाथ भारती | आम आदमी पार्टी | 2020 |
सोमनाथ भारती | आम आदमी पार्टी | 2015 |
सोमनाथ भारती | आम आदमी पार्टी | 2013 |
किरन वालिया | कांग्रेस | 2008 |
नसीब सिंह | कांग्रेस | 2003 |
योगेंद्र शास्त्री | कांग्रेस | 1998 |
मदन लाल | बीजेपी | 1993 |
मालवीय नगर सीट से बीजेपी ने आखिरी बार साल 1993 में जीत दर्ज की थी. यह सीट दक्षिणी दिल्ली लोकसभा के अंतर्गत आती है और इस सीट पर लोकसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ी थी और हार का सामना करना पड़ा था. यह दिल्ली का पॉश इलाका माना जाता है और इसमे साकेत, हौज खास जैसे इलाके आते हैं. इस सीट पर इस बार कडा मुकाबला देखने को मिल रहा है. बीजेपी प्रत्याशी सतीश उपाध्याय पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुकें हैं.
यह भी पढ़ें.. दिल्ली के मॉडल टाउन सीट पर कौन किसपर भारी? क्या है सियासी समीकरण
यह भी पढ़ें.. Delhi Assembly Election: दिल्ली की सबसे हॉट सीटें, इन दिग्गज नेताओं के बीच कड़ा मुकाबला