EID 2024: लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में 10 बजे, टीले वाली मस्जिद में 9 बजे ईद की नमाज

ईद-उल-फितर (EID 2024) 11 अप्रैल को है. यूपी में 37018 ईदगाह व मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी. ऐशबाग ईदगाह में 10 बजे और टीले वाली मस्जिद में 9 बजे नमाज होगी

By Amit Yadav | April 11, 2024 6:46 AM
an image

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के ऐशबा ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने आज 11 अप्रैल को होने वाली ईद की नमाज (EID 2024) के लिए एडवाइजरी जारी की है. उन्होंने ईदगाह और मस्जिद परिसर के बाहर नमाज अदा न करने की अपील की है. मौलाना फरंगी महली ने कहा कि यदि मस्जिद नमाजियों से भर जाए तो दूसरी मस्जिद या छत पर भी नमाज अदा की जा सकती है. लाउडस्पीकर की आवाज तय मानकों के हिसाब से रखी जाए और गाड़ियों को सही से पार्क किया जाए. उन्होंने कहा कि इस साल एक आदमी का सदका-ए-फित्र 65 रुपये निर्धारित किया गया है. मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि मुसलमानों के लिए ईद के दिन गुस्ल करना, अच्छे कपड़े पहनना, इत्र, तेल आदि लगाना सुन्नत है.

ईद की नमाज का समय (Eid Ki Namaz ka Time)

ईदगाह – समय
ऐशबाग ईदगाह – 10 बजे
आसिफी मस्जिद बड़ा इमामबाड़ा – 11 बजे
ईदगाह खदरा – 9.30 बजे
ईदगाह मलेसेमऊ गोमतीनगर – 8.30 बजे
ईदगाह उजरियांव गोमतीनगर – 8.30 बजे
ईदगाह चिनहट – 7.30 बजे
शाही ईदगाह नादान महल रोड – 11 बजे

मस्जिद समय
टीले वाली मस्जिद – 9 बजे
मस्जिद यूसुफ झबझाली मोहल्ला – 8 बजे
मस्जिद धन्ने खां डालीगंज स्टेशन – 10 बजे
मस्जिद चार मीनार खदरा – 8.30 बजे
मस्जिद अमीर खां हसनगंज डालीगंज – 8 बजे
मस्जिद दरगाह शाहमीना शाह – 7 बजे
मस्जिद नदवतुल उलमा – 8 बजे
मस्जिद अनस कच्चा पुल – 8 बजे
मस्जिद उमर तम्बाकू मंडी – 8.30 बजे
मस्जिद बिस्मिल्लाह शाह चौपटिया – 8.15 बजे
मस्जिद शाही लाहौरगंज डालीगंज – 9 बजे
सैयदना बिलाल मीठी खिचड़ी कदमरसूल – 7.30 बजे
मस्जिद मौलाना इश्तियाक खदरा – 10 बजे
मस्जिद तक्वियतुल ईमान नादान महल रोड – 8.30 बजे
मस्जिद एक मीनारा अकबरी गेट – 7 बजे
मस्जिद तकिया तारन शाह खदरा – 7.30 बजे
नानपारा गोखले मार्ग हजरतगंज – 9 बजे
अखाड़े वाली मस्जिद बिल्लौचपुरा – 6.20 बजे
मस्जिद वारसिया गोमतीनगर – 8 बजे
मस्जिद गंज शहीदा गोमतीनगर – 8.30 बजे

Also Read: ईद 11 अप्रैल को, 37016 ईदगाह मस्जिदों में होगी नमाज

Exit mobile version