profilePicture

झारखंड : सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल

रांची़ : कांके बाजार टांड़ के पास एक वाहन को बचाने में एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में बीआइटी के हुंबई ग्राम निवासी दो युवक रितिक कुमार व अर्जुन करमाली गंभीर रूप से घायल हो गये़ कांके पुलिस ने दोनों को रिम्स पहुंचाया़ वहां इलाज के दौरान अर्जुन की मौत हो गयी़ जबकि […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 10, 2018 5:58 AM
रांची़ : कांके बाजार टांड़ के पास एक वाहन को बचाने में एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में बीआइटी के हुंबई ग्राम निवासी दो युवक रितिक कुमार व अर्जुन करमाली गंभीर रूप से घायल हो गये़ कांके पुलिस ने दोनों को रिम्स पहुंचाया़ वहां इलाज के दौरान अर्जुन की मौत हो गयी़ जबकि रितिक की स्थिति गंभीर बनी हुई है़ रितिक ने पुलिस को बताया कि दोनाें एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे.
किसी काम से कांके आये हुए थे़ हालांकि रितिक के चेहरे पर गंभीर चोट लगी है़ उसे बोलने में दिक्कत हो रही है़ इसलिए पुलिस उससे ज्यादा पूछताछ नहीं कर सकी़ कांके पुलिस का कहना है कि रितिक की स्थिति ठीक होने पर ही विस्तृत जानकारी मिल सकेगी.

Next Article

Exit mobile version