कर्मचारियों को बनाया बंधक

दुमका : बंदोबस्त कार्यालय परिसर में बुधवार को अफरा-तफरी का माहौल रहा. ग्राम प्रधान मांझी संगठन द्वारा जारी आमरण अनशन के तीसरे दिन समर्थन में ग्राम प्रधानों एवं रैयतों ने बंदोबस्त कार्यालय के चारों तरफ के ग्रिल गेट में ताला जड़ दिया. तालाबंदी किये जाने से बंदोबस्त पदाधिकारी राम बच्चन राम, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मुख्यालय […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 22, 2014 6:14 AM

दुमका : बंदोबस्त कार्यालय परिसर में बुधवार को अफरा-तफरी का माहौल रहा. ग्राम प्रधान मांझी संगठन द्वारा जारी आमरण अनशन के तीसरे दिन समर्थन में ग्राम प्रधानों एवं रैयतों ने बंदोबस्त कार्यालय के चारों तरफ के ग्रिल गेट में ताला जड़ दिया.

तालाबंदी किये जाने से बंदोबस्त पदाधिकारी राम बच्चन राम, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मुख्यालय अशोक कुमार झा, प्रधान लिपिक विजय कुमार वर्मा, लिपिक शर्मिला सिंह सहित 25-30 अन्य कर्मी भी बंधक बने रहे. साथ ही रिकार्ड रूम में ग्रिल गेट बंद किये जाने से अभिलेखपाल शिवेंद्र नाथ झा, पंकज ठाकुर, साइमन, इसमाइल सहित आठ कर्मी बंधक बने रहे.

Next Article

Exit mobile version