जनता कांग्रेस की छुट्टी कर भाजपा को सत्ता में लायेगी

रांची: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने आज यहां कहा कि पूरे देश की जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार और सुरसा की तरह बढ़ती महंगाई से त्रस्त है और वह कांग्रेस की छुट्टी करना चाहती है जिसके बाद भाजपा सत्ता में आयेगी. भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने आज यहां 2014 के लोकसभा चुनावों […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 17, 2013 6:18 PM

रांची: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने आज यहां कहा कि पूरे देश की जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार और सुरसा की तरह बढ़ती महंगाई से त्रस्त है और वह कांग्रेस की छुट्टी करना चाहती है जिसके बाद भाजपा सत्ता में आयेगी.

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने आज यहां 2014 के लोकसभा चुनावों के सिलसिले में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कोर कमिटी के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में दो टूक कहा कि देश की जनता को कांग्रेस की इस भ्रष्ट शासन व्यवस्था और सुरसा की तरह बढ़ती महंगाई से सिर्फ भाजपा ही मुक्ति दिला सकती है और इस बात को जनता समझ गयी है. उन्होंने कहा कि जनता बेसब्री से मनमोहन सिंह की सरकार के जाने का इंतजार कर रही है.

यह पूछे जाने पर कि हाल में हुए अनेक चुनाव पूर्व सर्वेक्षण तो भाजपा की हालत भी बहुत अच्छी नहीं बता रहे हैं तो इस तरह के उनके दावे का क्या आधार है, वेंकैया ने कहा, ‘‘चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों की विश्वसनीयता सवालों के घेरे में है. उस पर उनकी पार्टी भरोसा नहीं करती. पिछले कुछ वर्षों में ऐसे अनेक एग्जिट पोल गलत साबित भी हो चुके हैं.’’ उन्होंने कहा कि भाजपा देश की जनता की नब्ज पहचानती है और सत्ता परिवर्तन के लिए वह जनता को स्वस्थ विकल्प प्रदान करेगी.

Next Article

Exit mobile version