झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

6:21 PM रांची-सौ पुड़िया गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. चुटिया इलाके से गिरफ्तारी की गयी है. 6:19 PM जमशेदपुर – जमशेदपुर में चार घंटे का लगा मेगा ब्लॉक, कई ट्रेन के घंटो लेट रहने की संभावना. बोकारो और पुरूलिया के बीच मेगा ब्लॉक. 6:15 PM रांची- अरगोड़ा के पूर्व […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | June 20, 2015 9:27 AM
6:21 PM

रांची-सौ पुड़िया गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. चुटिया इलाके से गिरफ्तारी की गयी है.

6:19 PM

जमशेदपुर – जमशेदपुर में चार घंटे का लगा मेगा ब्लॉक, कई ट्रेन के घंटो लेट रहने की संभावना. बोकारो और पुरूलिया के बीच मेगा ब्लॉक.

6:15 PM

रांची- अरगोड़ा के पूर्व थानेदार विकास कुमार को निलंबित कर दिया गया है. विकास कुमार पर रंगदारी के आरोप में एक शख्स की बर्बरता से पिटाई का आरोप था.

2:23 PM

गढ़वा- नौ जून को अपहृत बैंक कैशियर जयनिल पांडेय का शव बरामद, रमकंडा क्षेत्र के जंगल से शव बरामद हुई है.

2:21 PM

रांची-पूर्व आईपीएस डॉ अरूण उरांव कांग्रेस में शामिल हो गए है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने दिलायी सदस्यता . इस अवसर पर कांग्रेस नेता आलमगीर आलम भी रहे मौजूद है.

2:19 PM

पलामू- अज्ञात युवक का शव रेहला के सिगसिगी स्टेशन के समीप से बरामद. पुलिस की छानबीन जारी.

2:16 PM

रांची -प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को दी जन्मदिन की बधाई दी है.

10.05AM

राज्य निर्वाचन आयोग की बैठक स्थगित, पंचायत चुनाव को लेकर होने वाली थी बैठक

9.25AM

नगर निगम बोर्ड की बैठक

9.10AM

कांग्रेस पार्टी की बैठक होटल इमेराल्ड में दिन के 11.30 बजे

8.45AM

22 तारीख को होगा रिंगरोड का शिलान्यास

8.10AM

सीएम रघुवर दास का जनता दरबार कार्यक्रम आज

Next Article

Exit mobile version