विपक्षी दल घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
जमशेदपुर: कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष सुखदेव भगत ने झारखंड के लिए विशेष राज्य के दज्रे की मांग करने पर आज विपक्ष की खबर ली.यहां यात्रा पर आए भगत ने कहा कि पिछली सरकार केंद्रीय योजनाओं की 12000 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च करने में विफल रही जबकि कोरपोरेट क्षेत्र के लिए 10 हजार […]
जमशेदपुर: कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष सुखदेव भगत ने झारखंड के लिए विशेष राज्य के दज्रे की मांग करने पर आज विपक्ष की खबर ली.यहां यात्रा पर आए भगत ने कहा कि पिछली सरकार केंद्रीय योजनाओं की 12000 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च करने में विफल रही जबकि कोरपोरेट क्षेत्र के लिए 10 हजार करोड़ रुपए माफ कर दिया था. उन्होंने कहा कि जब विपक्षी दल सत्ता में थे तब तो उन्होंने कुछ नहीं किया अब वे झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव डालने के लिए उपवास कर रहे हैं या मानवश्रृंखला बनाकर प्रदर्शन कर रहे हैं.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘अंतर पार्टी प्रतिद्वंद्विता के चलते अपनी सरकार गिर जाने के बाद वे अब घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं. ’’