खुफिया तंत्र फेल: सीपी सिंह

रांची: भाजयुमो रांची महानगर की ओर से गिरती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया गया. इससे पहले जयपाल सिंह स्टेडियम से नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता डीसी कार्यालय पहुंचे. यहां सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह ने कहा कि हुंकार रैली में […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 31, 2013 7:29 AM

रांची: भाजयुमो रांची महानगर की ओर से गिरती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया गया. इससे पहले जयपाल सिंह स्टेडियम से नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता डीसी कार्यालय पहुंचे. यहां सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह ने कहा कि हुंकार रैली में हुए आतंकवादी घटना में गिरफ्तार आरोपी ने स्वीकार किया है कि रांची को दहलाने की कोशिश कर रहे थे, परंतु वे विफल रहे.

खुफिया तंत्र की विफलता के कारण रांची आतंकवादियों का हब बनता जा रहा है. साजिश रांची में रची गयी थी. यह सुन कर हमारा सिर शर्म से झुक गया है. भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने कहा कि मंजर इमाम जैसे आतंकवादी को पकड़ने जब एनआइए की टीम रांची आयी थी, तभी से प्रशासन को सतर्क रहना चाहिए था. प्रदेश मुख्यालय प्रभारी गामा सिंह ने कहा कि अभी भी प्रशासन को सचेत हो जाना चाहिए, ताकि फिर से इस प्रकार की घटना नहीं हो पाये.

घेराव के बाद उपायुक्त की अनुपस्थिति में सांख्यिकी पदाधिकारी एके सिंह को ज्ञापन सौंपा गया. इस अवसर पर सुशील दुबे, अर्पिता चौधरी, राजेश महतो, रोहित, सारडा, कुंदन सिंह, नंद किशोर अरोड़ा, भीम प्रभाकर, संजय सेठ, कन्हैया सिंह, धर्मेद्र राज आदि उपस्थित थे.

Next Article

Exit mobile version