छात्र की हत्या का आरोपी युवक गिरफ्तार

रांची : हातमा बस्ती निवासी छात्र रोहित मुंडा की हत्या के आरोप में आनंद कुमार सिंह को गोंदा थाना की पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. आनंद ने पुलिस को बताया कि रविवार को उसने रोहित मुंडा के साथ शराब पी थी. किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया़ उसी विवाद में […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 21, 2017 8:13 AM
रांची : हातमा बस्ती निवासी छात्र रोहित मुंडा की हत्या के आरोप में आनंद कुमार सिंह को गोंदा थाना की पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. आनंद ने पुलिस को बताया कि रविवार को उसने रोहित मुंडा के साथ शराब पी थी. किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया़
उसी विवाद में उसने रोहित पर चाकू से वार कर दिया़ रोहित पेट में चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था़ इसके बाद उसे रिम्स में भरती कराया गया था, वहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी थी़ इस संबंध में रोहित के पिता महावीर मुंडा के बयान पर आनंद कुमार सिंह के खिलाफ गोंदा थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी़ आनंद कुमार सिंह भी हातमा में किराये के मकान में रहता है, जबकि वह मूल रूप से पुरूलिया का निवासी है़ इसलिए उसे बंगाली के नाम से हातमा के लोग पुकारते हैं.

Next Article

Exit mobile version