160 मजिस्ट्रेट व 1200 पुलिसकर्मी के साथ सजग रहा जिला प्रशासन
बोकारो: बोकारो में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की निगरानी में ईद पर्व शांतिपूर्ण मनायी गयी. सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की गयी थी. इसे लेकर जिले भर में 160 मजिस्ट्रेट, 200 पुलिस पदाधिकारी व एक हजार पुलिस बल प्रतिनियुक्ति किये गये थे. इसके अलावा जगह-जगह पर […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
June 27, 2017 9:43 AM
बोकारो: बोकारो में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की निगरानी में ईद पर्व शांतिपूर्ण मनायी गयी. सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की गयी थी. इसे लेकर जिले भर में 160 मजिस्ट्रेट, 200 पुलिस पदाधिकारी व एक हजार पुलिस बल प्रतिनियुक्ति किये गये थे. इसके अलावा जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था.
ड्रोन कैमरा भी प्रशासन की ओर से तैनात किया गया व वीडियोग्राफी भी करायी गयी. जिला नियंत्रण कक्ष भी 24 घंटे कार्यरत रहा. उपायुक्त राय महिमापत रे व पुलिस अधीक्षक वाइएस रमेश ने समय-समय पर संवेदनशील जगहों का जायजा लिया. नियंत्रण कक्ष में बैठ कर जिले भर की सूचना भी प्राप्त की. शांतिपूर्ण ईद संपन्न होने पर डीसी श्री रे व एसपी श्री रमेश ने बोकारो की जनता को बधाई दी.
ये भी पढ़ें...
January 16, 2026 10:48 PM
January 16, 2026 10:45 PM
January 16, 2026 10:44 PM
January 16, 2026 10:42 PM
January 16, 2026 10:40 PM
January 16, 2026 10:36 PM
January 16, 2026 10:32 PM
January 16, 2026 10:32 PM
January 16, 2026 10:28 PM
January 16, 2026 10:26 PM
