11.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

बोकारो से मैदान में डॉ बीके पंकज व डॉ आरके निराला

बोकारो: आइएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) झारखंड का चुनाव छह अगस्त को होगा. मतगणना व परिणाम 13 अगस्त को सार्वजनिक कर दिया जायेगा. चुनाव चीफ इलेक्शन ऑफिसर डॉ रंजीत सिंह, इलेक्शन ऑफिसर डॉ आरएस दास व इलेक्शन ऑफिसर डॉ जीडी बनर्जी की देखरेख में होगा. मतदाता चिकित्सक अपने ही जिले में मतदान करेंगे. जबकि मतगणना मुख्यालय […]

बोकारो: आइएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) झारखंड का चुनाव छह अगस्त को होगा. मतगणना व परिणाम 13 अगस्त को सार्वजनिक कर दिया जायेगा. चुनाव चीफ इलेक्शन ऑफिसर डॉ रंजीत सिंह, इलेक्शन ऑफिसर डॉ आरएस दास व इलेक्शन ऑफिसर डॉ जीडी बनर्जी की देखरेख में होगा.

मतदाता चिकित्सक अपने ही जिले में मतदान करेंगे. जबकि मतगणना मुख्यालय रांची कार्यालय में चुनाव पदाधिकारियों के देखरेख में होगा. चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष हेडक्वार्टर, उत्तरी व दक्षिणी छोटानागपुर, पलामू, कोल्हान व संथाल परगना के चिकित्सक उम्मीदवार हिस्सा ले रहे हैं.

बोकारो से उपाध्यक्ष पद के लिए चास आइएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ बीके पंकज व संयुक्त सचिव पद के लिए आइएमए बोकारो के सचिव डॉ आरके निराला चुनाव मैदान में है. बोकारो के चिकित्सक उम्मीदवार डॉ पंकज व डॉ निराला ने गुरुवार को वोटर चिकित्सकों से मुलाकात की. अपने पक्ष में मतदान की अपील किया. संगठन व चिकित्सक हित में बेहतर काम करने का वादा भी किया.
आइएमए झारखंड : चुनाव छह को, परिणाम 13 अगस्त को
अध्यक्ष पद के उम्मीदवार
डॉ अरुण कुमार सिंह धनबाद
डॉ अखौरी अमिताभ सी जमशेदपुर
डॉ विश्व मोहन कुमार सिन्हा रांची
उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार
डॉ सुदेश्वर प्रसाद (हैडक्वार्टर) रांची
डॉ शेखर कुमार चौधरी (हैडक्वार्टर) रांची
डॉ राज चंद्रा झा (दक्षिणी छोटानागपुर) रांची
डॉ लीना सिंह (नार्थ छोटानागपुर) धनबाद
डॉ वीरेंद्र कुमार पंकज (नार्थ छोटानागपुर) चास
डॉ अजय कुमार सिंह (पलामू) पलामू
डॉ एनके सिन्हा (कोल्हान) जमशेदपुर
सचिव पद के उम्मीदवार
डॉ प्रदीप कुमार सिंह रांची
डॉ प्रभात कुमार रांची
संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार
डॉ संजय कुमार जायसवाल (हैडक्वार्टर) रांची
डॉ एस हांसदा (हैडक्वार्टर) रांची
डॉ अशोक कुमार सिंह (कोल्हान) जमशेदपुर
डॉ इंद्र मोहन सिंह (नार्थ छोटानागपुर) कुमारदुबी
डॉ आरके निराला (नार्थ छोटानागपुर) बोकारो
डॉ गोपाल जी शरण (संथाल परगना) देवघर
कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार
डॉ वीरेंद्र प्रसाद कश्यप रांची
डॉ विनोद कुमार रांची
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel