कसमार के विद्यालयों में एसएमसी का चुनाव

कसमार: कसमार प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव हुआ. कई विद्यालयों में सदस्यों के बीच छोटे- मोटे विवाद के कारण समिति का चुनाव स्थगित हो गया. मध्य विद्यालय मंजूरा के प्रबन्धन समिति के चुनाव में गोपाल कृष्ण महतो अध्यक्ष बने. संयोजिका फुतुन देवी और उपाध्यक्ष संगीता देवी को […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 9, 2017 11:39 AM
कसमार: कसमार प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव हुआ. कई विद्यालयों में सदस्यों के बीच छोटे- मोटे विवाद के कारण समिति का चुनाव स्थगित हो गया. मध्य विद्यालय मंजूरा के प्रबन्धन समिति के चुनाव में गोपाल कृष्ण महतो अध्यक्ष बने. संयोजिका फुतुन देवी और उपाध्यक्ष संगीता देवी को चुना गया.

इसके अलावा जितनी देवी, झगरू कपरदार, सरिता देवी, शबनम बीबी, रेशमी देवी, सलामुद्दीन अंसारी, राजेश प्रसाद जायसवाल, प्रह्लाद चन्द्र महतो, नारायण महतो को एसएमसी के सदस्य के रूप में चयन किया गया. इस अवसर पर मुखिया नरेश कुमार महतो, प्रधानाध्यापक सह सचिव संजय कुमार महतो, पंचायत स्वयंसेवक मिथिलेश कुमार महतो, वार्ड सदस्य धनेश्वर सिंह, इलताफ अंसारी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व अभिभावक उपस्थित थे.

बहादुरपुर में अकबर बने अध्यक्ष: उत्क्रमित उच्च विद्यालय बहादुरपुर में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव हुआ. इसमें अकबर अंसारी को अध्यक्ष व उर्मिला देवी उपाध्यक्ष चुने गये. मौके पर बाराडीह पंचायत के मुखिया सुरेश कुमार महतो, वार्ड सदस्य खुशबू खातून, पंसस पुष्पा देवी, उप मुखिया प्रेम कुमार महतो, शिक्षक श्याम सुंदर महतो, पर्यवेक्षक सुकेश वर्णवाल तथा आशिष कुमार पाल, बासुदेव नायक, बंसी राम कुशवाहा, कलावती देवी, संजय पाल, शक्ति, रमेश मुंडा व अन्य अभिभावक मौजूद थे .

Next Article

Exit mobile version