ePaper

स्मार्ट फोन धारक व बाइक रखने वालों की सूची बनायेगी भाजपा

28 Dec, 2017 9:02 am
विज्ञापन
स्मार्ट फोन धारक व बाइक रखने वालों की सूची बनायेगी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी बोकारो की बैठक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी ने दिया निर्देश बोकारो : भारतीय जनता पार्टी बोकारो की बैठक बुधवार को बोकारो परिसदन में हुई. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी समेत जिला मोर्चा व मंडल अध्यक्ष शामिल हुए. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम ने की. कहा : बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत […]

विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी बोकारो की बैठक
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी ने दिया निर्देश
बोकारो : भारतीय जनता पार्टी बोकारो की बैठक बुधवार को बोकारो परिसदन में हुई. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी समेत जिला मोर्चा व मंडल अध्यक्ष शामिल हुए. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम ने की. कहा : बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जायेगा.
प्रदेश व केंद्र की ओर जारी सभी निर्देशों पर काम होगा. स्मार्ट फोन धारक व बाइक रखने वालों की सूची बनायी जायेगी. बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पार्टी हर बूथ पर 10 जुझारू कार्यकर्ता की सूची तैयार करेगी. हर बूथ पर साल में सात कार्यक्रम होगा, ताकि कार्यकर्ताओं का उत्साह बरकरार रहे. सहयोग निधि के संयोजक शांतिलाल जैन ने कहा : प्रदेश की ओर से आहूत सहयोग राशि के रूप में बोकारो जिला का जो दायित्व दिया गया है, उसे हर हाल में पूरा किया जायेगा. संचालन वीरभद्र प्रसाद सिंह ने किया. राजेंद्र महतो, रोहितलाल सिंह, अंबिका ख्वास, जयदेव राय, दिलीप चौबे, धनंजय फौलाद, दिलीप श्रीवास्तव, विश्वनाथ दत्ता, सुनीता दास, सुबोध कुमार, एके वर्मा, पप्पू श्रीवास्तव, मयंक सिंह, लीला देवी, गोवर्धन सिंह, पप्पू खान, अचिंत बाउरी, अशोक महथा, महादेव महथा, शिवजी दुबे, पंचानन सोरेन, उमेश चंद्र, खगेंद्र महथा, लोकेश साहनी, राधेश्याम सिंह आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन

अपने पसंदीदा शहर चुनें

ऐप पर पढ़ें
Page not found - Prabhat Khabar